Advertisement
Airtel ने Jio को दी चुनौती, लॉन्च किए 2 नए प्रीपेड 5G प्लान, हाई-स्पीड डेटा और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ बेहतरीन कॉम्बो
Airtel Recharge Plan: दोनों प्लान 28 दिनों के लिए वैध हैं और इनमें हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एंटरटेनमेंट से जुड़े फायदे शामिल हैं. कंपनी का मुख्य ध्यान उन यूजर्स पर है जो दिनभर वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.
Advertisement
Airtel Recharge Plan: Airtel ने 399 रुपये और 449 रुपये के दो नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं. दोनों प्लान 28 दिनों के लिए वैध हैं और इनमें हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एंटरटेनमेंट से जुड़े फायदे शामिल हैं. कंपनी का मुख्य ध्यान उन यूजर्स पर है जो दिनभर वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.
399 रुपये वाला प्लान
399 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड इंटरनेट मिलता है. इसके अलावा, अगर आप 5G कवरेज वाले इलाके में हैं, तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा मिलेगा. कॉलिंग के लिए लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स पूरी तरह फ्री हैं, और हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी है.
एंटरटेनमेंट के लिए इस प्लान में 28 दिनों का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. इसका मतलब है कि आप इस दौरान फिल्में, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स देख सकते हैं. यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है जो कम बजट में 5G स्पीड और OTT कंटेंट का मजा लेना चाहते हैं.
Advertisement
449 रुपये वाला प्लान
Advertisement
449 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए है जिन्हें रोजाना ज्यादा डेटा चाहिए. इसमें हर दिन 4GB हाई-स्पीड इंटरनेट मिलता है और 5G कवरेज वाले इलाके में अनलिमिटेड 5G डेटा का भी फायदा होगा. कॉलिंग और SMS के फायदे 399 रुपये वाले प्लान जैसे ही हैं. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है Google One का 30GB क्लाउड स्टोरेज, जिससे आप अपनी फाइल्स, फोटो और डेटा सुरक्षित रख सकते हैं. एंटरटेनमेंट के लिए इसमें भी 28 दिनों का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलेगा.
399 रुपये वाला प्लान कम डेटा और कम बजट वाले यूजर्स के लिए सही है, जबकि 449 रुपये वाला प्लान ज्यादा डेटा और क्लाउड स्टोरेज चाहने वालों के लिए बेहतर विकल्प है.
Advertisement
जियो के एनुअल प्लान्स की तुलना
Jio के पास भी दो एनुअल प्लान हैं: 3,999 रुपये और 3,599 रुपये वाले.
3,999 रुपये वाला प्लान: इसमें अनलिमिटेड 5G + रोजाना 2.5GB डेटा, रोजाना 100 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग और 365 दिनों की वैधता मिलती है. इसके साथ FanCode और JioHotstar का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन और 18 महीनों के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है.
यह भी पढ़ें
3,599 रुपये वाला प्लान: इसमें FanCode सब्सक्रिप्शन को छोड़कर सारे फायदे वैसे ही हैं. Airtel के ये नए प्लान Jio को कड़ी टक्कर देने के लिए लाए गए हैं और डेटा-heavy यूजर्स के लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं.