West Bengal Elections- BJP ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, इन दिग्गजों के नाम पर लगी मुहर
BJP Fourth List, West Bengal: भाजपा ने पश्चम बंगाल चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कई अहम चेहरों को चुनावी मैदान में उतारने की मंजूरी दी गई है.
Follow Us:
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है. इसमें कई अहम सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं.
২০২৬ পশ্চিমবঙ্গ বিধানসভা নির্বাচনের জন্য বিজেপি মনোনীত প্রার্থীদের চতুর্থ তালিকা প্রকাশিত হলো। প্রত্যেককে আন্তরিক শুভেচ্ছা এবং অভিনন্দন।
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) March 31, 2026
পরিবর্তনের লক্ষ্যে বিজেপি মনোনীত প্রার্থীদের পদ্মফুল চিহ্নে ভোট দিয়ে বিপুল ভোটে জয়যুক্ত করুন। #Vote4poriborton #Vote4BJP pic.twitter.com/YOL6FvvDAQ
सितार से आशुतोष, नाटाबाड़ी से गिरिजा, बागदा से सोमा और मगराहाट से उत्तम कुमार को टिकट
जारी सूची के अनुसार, सिताई (SC) विधानसभा से आशुतोष बर्मा को टिकट दिया गया है, जबकि नाटाबाड़ी सीट से गिरिजा शंकर रॉय चुनाव मैदान में होंगे. बागदा (एससी) से सोमा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं मगराहाट पूर्व (एससी) सीट से उत्तम कुमार बनिक को मौका मिला है.
कई सीटों पर नए उम्मीदवारों की घोषणा
फालटा सीट से देबांगशु पांडा और सोनारपुर उत्तर से देबाशीष धर को उम्मीदवार घोषित किया गया है. चौरंगी सीट से संतोष पाठक को चुनावी मैदान में उतारा गया है. हावड़ा दक्षिण सीट से रंजन कुमार पॉल और पंचला से श्यामल हाती को टिकट मिला है.
बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची में भी किया एक अहम बदलाव
इसके अलावा चंडीपुर से डॉ. पीयूष कांति दास, गारबेटा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा और बाराबनी सीट से अरिजीत रॉय को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है. भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में भी एक अहम बदलाव किया है. मयनागुड़ी (एससी) सीट से अब दालिम रॉय को उम्मीदवार घोषित किया गया है.
चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटी भाजपा
पार्टी का कहना है कि इन सभी नामों पर गहन विचार-विमर्श के बाद मुहर लगाई गई है. भाजपा आगामी चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय समीकरण और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखा गया है.
पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान
यह भी पढ़ें
बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होना है. पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे जबकि दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी और चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें