×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

₹3000 महीना और बहुत कुछ… केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी किया घोषणा पत्र, जानें क्या-क्या वादे किए

BJP Manifesto For Kerala: बीजेपी ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए घोषणा पत्र जारी किया है जिसमें कई सारे वादे किए गए हैं.

₹3000 महीना और बहुत कुछ… केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी किया घोषणा पत्र, जानें क्या-क्या वादे किए
Social_media
Advertisement

केरल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस दौरान भाजपा ने 'यही बदलाव है, यही विकसित केरल है' प्रचार गीत भी रिलीज की. भाजपा ने लोगों की आस्था और पूजा स्थलों की रक्षा का वादा किया है. भाजपा के घोषणा पत्र में सबरीमाला, गुरुवायूर और अन्य सभी पूजा स्थलों की रक्षा करने का वादा किया गया है. पार्टी की ओर से कहा गया कि हम भ्रष्टाचार और धार्मिक अनुष्ठानों में सरकारी दखल को खत्म करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि इन स्थलों का प्रबंधन भक्तों के हाथों में ही रहे.

बुजुर्गों औ विधवाओं को 3,000 मासिक पेंशन

70 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिक, गरीब परिवारों की सभी महिला मुखियाओं और विधवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपए की पेंशन देने का भी वादा किया गया है. गरीब और बीपीएल (BPL) परिवारों की हर महिला को 'भक्ष्य-आरोग्य सुरक्षा कार्ड' देने का वादा है, जिसमें हर महीने 2,500 रुपए का रिचार्ज होगा; इस कार्ड का इस्तेमाल दवा की दुकानों और किराने की दुकानों पर किया जा सकेगा.

हर घर को सस्ती और निरंतर बिजली का वादा

हर घर को बिना रुकावट और सस्ती बिजली देने का वादा किया गया, जिसमें 'पीएम सूर्य घर' वाले परिवारों के लिए खास सब्सिडी भी शामिल है. सभी गरीब परिवारों को हर साल दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा है. एक एलपीजी सिलेंडर ओणम के दौरान और दूसरा क्रिसमस के दौरान देने का वादा है.

Advertisement

केरल में हाई-स्पीड रेलवे का वादा

भाजपा ने सभी घरों को मुफ्त पानी की सप्लाई देने की भी बात कही गई है. साथ ही केरल के सभी जल स्रोतों का जीर्णोद्धार और संरक्षण करने का भी वादा किया है. तिरुवनंतपुरम को कन्नूर से जोड़ने वाला एक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क बनाने की बात कही गई है. भाजपा का कहना है कि हम निलंबूर-नंजनगुड रेलवे प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करेंगे और तेजी से आगे बढ़ाएंगे; साथ ही, त्रिशूर-गुरुवायूर लाइन को तिरूर तक बढ़ाएंगे, जिससे केरल में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

केरल के सभी निगमों में मेट्रो विस्तार का वादा

Advertisement

विझिंजम बंदरगाह के आस-पास विश्व-स्तरीय लॉजिस्टिकल और औद्योगिक ढांचा विकसित करने का वादा किया गया. भाजपा ने कहा कि इससे बंदरगाह-आधारित विकास का पूरा लाभ केरलम को मिल सकेगा. केरल के सभी नगर निगमों में जरूरी मेट्रो कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने का भी भजपा का वादा है.

केरल के युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी

रोजगार से जुड़ी ग्रांट के जरिए राज्य के तेजी से बढ़ते क्षेत्रों का पुनरुद्धार करके बेरोजगारी को खत्म करने का वादा है. केरल के टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को बढ़ाकर स्किल्ड मलयाली युवाओं के लिए जॉब्स में क्रांति लाने की भी बात कही गई है.

यह भी पढ़ें

इसके साथ ही 12वीं कक्षा तक नि:शुल्क ऑप्शनल इंग्लिश मीडियम एजुकेशन का वादा है. हर ग्राम पंचायत, म्युनिसिपैलिटी और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में क्लास 12 तक फ्री, जरूरी और अच्छी क्वालिटी की एजुकेशन मिलेगी, जिसमें इंग्लिश मीडियम एक ऑप्शन होगा. भाजपा ने केरल के एजुकेशन इकोसिस्टम को टैलेंट हब में बदलने का भी वादा किया है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें