Advertisement
पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का बवाल, परीक्षा छूटने के डर से ट्रेन में तोड़फोड़-पथराव; IG समेत कई पुलिसकर्मी घायल
पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों ने ट्रेनों की कमी और देरी से नाराज होकर जमकर हंगामा किया. परीक्षा छूटने के डर से छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया.
Advertisement
बिहार की राजधानी पटना में रविवार की अलसुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा देने जा रहे हजारों अभ्यर्थियों ने पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. ट्रेनों की कमी और कई गाड़ियों के देरी से पहुंचने के कारण छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिली. देखते ही देखते विरोध इतना बढ़ गया कि स्टेशन परिसर और रेलवे ट्रैक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जानी थी. परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रात से ही स्टेशन पर जुटने लगे थे. लेकिन पर्याप्त ट्रेन व्यवस्था नहीं होने और कई ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण अभ्यर्थियों को अपनी परीक्षा छूटने की चिंता सताने लगी. यही चिंता बाद में गुस्से में बदल गई.
Patna, Bihar: A clash broke out at Patliputra Railway Station in Patna during the Bihar Police Prohibition Department exam, as candidates protested against inadequate train arrangements. The unrest escalated into vandalism of an exam special train, prompting police to intervene… pic.twitter.com/e85cGOibrp
— IANS (@ians_india) ?ref_src=twsrc%5Etfw">June 13, 2026Advertisement
Loading Ad...
एग्जाम स्पेशल ट्रेन पहुंचते ही बिगड़े हालात
Advertisement
स्थिति तब और ज्यादा गंभीर हो गई, जब पाटलिपुत्र से कटिहार के लिए चलाई गई एग्जाम स्पेशल ट्रेन स्टेशन पहुंची. ट्रेन में चढ़ने के लिए छात्रों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. धक्का-मुक्की और अव्यवस्था के बीच कई अभ्यर्थियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. कुछ देर बाद आक्रोशित छात्र रेलवे ट्रैक पर उतर गए और ट्रेन के आगे बैठकर विरोध जताने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्रों की मांग थी कि परीक्षा को रद्द किया जाए या फिर नई तारीख घोषित की जाए, ताकि किसी भी अभ्यर्थी का नुकसान न हो. हालांकि अधिकारियों द्वारा समझाने की कोशिश की गई, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे. हालात को संभालने के लिए रेल आईजी जितेंद्र राणा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.
Patna, Bihar: On violence at Patliputra Railway Station, IG Jitendra Rana says, "There were around 200–250 students here who were preventing the train from departing. When the police, along with the RPF, GRP, and district police force, tried to persuade them to clear the way,… pic.twitter.com/HQAsXIE0zJ
— IANS (@ians_india) ?ref_src=twsrc%5Etfw">June 14, 2026Advertisement
Loading Ad...
पथराव और तोड़फोड़ में कई पुलिसकर्मी घायल
इसी दौरान स्थिति और बिगड़ गई. हंगामे के बीच कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं. एग्जाम स्पेशल ट्रेन को भी नुकसान पहुंचाया गया. पथराव में रेल आईजी जितेंद्र राणा, रूपसपुर थाना प्रभारी और कई पुलिसकर्मियों को चोटें आने की खबर है. बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन राउंड हवाई फायरिंग की. घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर तैनात कर दिए गए. प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की और हालात को सामान्य करने की कोशिश शुरू की. वहीं रेलवे प्रशासन ने भी तेजी दिखाते हुए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया, ताकि अभ्यर्थियों को समय पर उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जा सके.
यह भी पढ़ें
बहरहाल, स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रशासन और रेलवे अधिकारी लगातार अभ्यर्थियों से बातचीत कर रहे हैं. यह घटना एक बार फिर बड़े भर्ती परीक्षाओं के दौरान बेहतर परिवहन व्यवस्था और समन्वय की जरूरत को उजागर करती है. विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते पर्याप्त व्यवस्थाएं की जातीं तो शायद यह स्थिति पैदा नहीं होती.