Advertisement

UP Police Bharti 2026: परीक्षा नियमों में बड़ा बदलाव, प्रवेश में पेन का रंग भी हुआ फिक्स!

UP Police Bharti 2026: इसके लिए सभी जिला व पुलिस अधिकारियों को पहले से ही हर इंतजाम पूरा करने को कहा गया है. परीक्षा में प्रवेश केवल अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र, काला या नीला पेन और पहचान पत्र लेकर ही संभव होगा.

Image Source: Social Media

UP Police Bharti 2026: मुख्य सचिव S. P. Goyal ने पुलिस उप निरीक्षक और समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा–2025 को लेकर कड़ी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की चूक या त्रुटि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके लिए सभी जिला व पुलिस अधिकारियों को पहले से ही हर इंतजाम पूरा करने को कहा गया है. परीक्षा में प्रवेश केवल अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र, काला या नीला पेन और पहचान पत्र लेकर ही संभव होगा.

परीक्षा की पूरी तैयारी

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 14 और 15 मार्च को होने वाली परीक्षा में कोई भी गड़बड़ी न हो. उन्होंने कहा कि परीक्षा को शुचितापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण और ब्रीफिंग का विशेष महत्व है. किसी एक स्थान पर हुई गलती पूरे परीक्षा तंत्र को प्रभावित कर सकती है.इस संबंध में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलाधिकारियों, पुलिस कमिश्नरों और एसएसपी के साथ विस्तृत समीक्षा की गई.

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा

मुख्य सचिव ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए कई निर्देश दिए:

  • गोपनीय परीक्षा सामग्री के लिए कोषागार में निर्धारित कक्ष खाली रहें और प्रवेश के लिए कोई दूसरा रास्ता न हो.
  • कक्ष के अंदर और बाहर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्शन और दो सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था सुनिश्चित हो.
  • परीक्षा सामग्री को केंद्र तक पहुंचाने के लिए सबसे सुरक्षित और न्यूनतम दूरी वाले मार्ग का विस्तृत रूट मैप तैयार किया जाए.
  • परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की चेकिंग और फ्रिस्किंग सावधानीपूर्वक की जाए.
  • साथ ही मुख्य सचिव ने क्षेत्र के थानाध्यक्ष, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी से परीक्षा अवधि में निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिएय परीक्षा केंद्रों के पास डायल-112 गाड़ियों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी.

यातायात और आवागमन की व्यवस्था

परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रेल और बस से आएंगे. इसलिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर परिवहन और यातायात व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी. इसके अलावा, होटल और अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों द्वारा ओवरचार्जिंग पर भी नजर रखी जाएगी.
मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि अफवाह फैलाने वालों और इंटरनेट पर भ्रामक सूचना देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

परीक्षा की विवरण

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष S. B. Shiradkar ने बताया कि इस भर्ती परीक्षा में 4543 पदों के लिए कुल 1090 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी:

प्रथम पाली: सुबह 10 बजे से 12 बजे तक
द्वितीय पाली: अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक
इस परीक्षा में कुल 15,75,760 अभ्यर्थी शामिल होंगे. पुलिस महानिदेशक Rajiv Krishna ने कहा कि बोर्ड द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन कराया जाएगा.

मुख्य उद्देश्य

इस पूरी तैयारी का मकसद है कि परीक्षा सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो. कोई भी गड़बड़ी, सुरक्षा की कमी या अफवाह पूरे भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके. इस कदम से लाखों अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा का अनुभव मिलेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE