जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

गणपति विसर्जन को लेकर दिल्ली सरकार की खास पहल, शहर में 81 कृत्रिम तालाब और 250 से ज्यादा ‘विसर्जन पात्र’ भी लगाए जाएंगे

दिल्ली सरकार ने इस वर्ष गणपति विसर्जन के लिए राजधानी में 81 कृत्रिम विसर्जन कुंडों की व्यवस्था की है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वीडियो के माध्यम से लोगों से अपील करते हुए कहा कि भगवान के प्रति हमारी आस्था, विश्वास और भगवान की बनाई हुई प्रकृति और हमारी नदियों का संरक्षण, ये दोनों चीजें आपस में जुड़ी हैं.

Author
24 Sep 2026
( Updated: 24 Sep 2026
01:07 PM )
गणपति विसर्जन को लेकर दिल्ली सरकार की खास पहल, शहर में 81 कृत्रिम तालाब और 250 से ज्यादा ‘विसर्जन पात्र’ भी लगाए जाएंगे
Image Credit: IANS/X/@gupta_rekha
Advertisement

नदियों को साफ रखने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार की ओर से शहरभर में 81 कृत्रिम तालाब बनाए जा रहे हैं. जिससे नदियों का ध्यान रखते हुए पूरी श्रद्धा के साथ गणपति का विसर्जन किया जा सके. 

मंदिरों और स्कूलों समेत कई जगहों पर लगाए जा रहे विसर्जन पात्र

दिल्ली सरकार खंडित मूर्तियों, पवित्र पूजा सामग्री, देवी-देवताओं के वस्त्रों और तस्वीरों के लिए शहर भर में 250 से ज्यादा खास 'विसर्जन पात्र' लगा रही है. ये पात्र मंदिरों, स्कूलों और अन्य सुविधाजनक जगहों पर लगाए जा रहे हैं. दिल्ली के लोग पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ इन पवित्र चीजों को वहां रख सकते हैं. इनका सम्मानपूर्वक रीसाइक्लिंग और अपसाइक्लिंग की जाएगी.

खंडित मूर्तियों, पूजा-पाठ के सामान की सम्मनजनक विदाई...हिंदुओं की वो बड़ी समस्या, दिल्ली सरकार ने कर दी खत्म, बना डाले कलेक्शन सेंटर्स

CM रेखा गुप्ता ने की नदियों को बचाने की अपील

Advertisement

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वीडियो के माध्यम से लोगों से अपील करते हुए कहा कि भगवान के प्रति हमारी आस्था, विश्वास और भगवान की बनाई हुई प्रकृति और हमारी नदियों का संरक्षण, ये दोनों चीजें आपस में जुड़ी हैं. हम सभी बड़े धूमधाम के साथ गणेश उत्सव मना रहे हैं और अब विसर्जन भी करना है. ऐसे में विसर्जन नदियों में न करके कृत्रिम तालाबों में करें. नदी को साफ रखने के लिए हमने जिलों में अलग-अलग तालाब बनाए हैं, जहां लोग जाकर गणपति बप्पा का विसर्जन कर सकते हैं.

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर

रेखा गुप्ता ने कहा कि यह किसी एक त्योहार की बात नहीं है, यह साल भर की उन खंडित मूर्तियों और पूजा सामग्री का विषय है. ये सब हमारी आस्था और भावनाओं के साथ जुड़े हैं और जब ये खंडित हो जाते हैं या इस्तेमाल के बाद हम सोचते हैं कि इसका हम करें क्या? इसका कोई समाधान नहीं नजर आता तो नदियों में डाल दिया जाता है, लेकिन इससे नदी गंदी होती है. इसी का समाधान करने के लिए दिल्ली सरकार कई जहगों पर 'विसर्जन पात्र' लगा रही है, जहां खंडित मूर्तियों को रखा जा सकता है, हवन-पूजन सामग्री भी वहां रखा जा सकता है.

Advertisement

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बरसों पुराना इंतजार होगा खत्म? रेखा गुप्ता सरकार करने जा रही बड़ा ऐलान; जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

सीएम रेखा ने कहा कि इन सामग्रियों को पूरी आस्था के साथ रीसाइक्लिंग और अपसाइक्लिंग करना हमारा काम रहेगा. भगवान की आस्था और उनकी बनाई प्रकृति की रक्षा, दोनों एक साथ करेंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें