×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'गोली चलवाने वाले उपदेश दे रहे...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद CM योगी का सपा पर निशाना; भक्तों को दिया भरोसा, बोले- बस 15 दिन इंतजार करें

अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर रामभक्तों से धैर्य रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के अनुरोध पर SIT जांच के आदेश दिए गए हैं और 15 दिनों के भीतर पूरा सच सामने आ जाएगा.

'गोली चलवाने वाले उपदेश दे रहे...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद CM योगी का सपा पर निशाना; भक्तों को दिया भरोसा, बोले- बस 15 दिन इंतजार करें
Image Source: Screengrab (X-@yogiadityanath
Advertisement

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले अयोध्या का राम मंदिर एक बार फिर सियासी चर्चा के केंद्र में आ गया है. मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी प्रकरण को लेकर विपक्ष लगातार सरकार और ट्रस्ट पर सवाल उठा रहा है. इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंचकर इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और रामभक्तों से धैर्य बनाए रखने की अपील की.

रामभक्तों को दिया भरोसा

शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने राम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि सभी रामभक्त थोड़े दिन धैर्य रखें, क्योंकि जांच के बाद पूरा सच सामने आ जाएगा. सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की शंका या भ्रम को दूर करने के लिए निष्पक्ष जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालने के बजाय जांच प्रक्रिया पर विश्वास रखना चाहिए. बस 15 दिन और इंतजार कर लें.

विपक्ष पर साधा निशाना

राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने विपक्षी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा. अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों का इतिहास रामभक्तों और कारसेवकों के विरोध से जुड़ा रहा है, वे आज राम मंदिर के मुद्दे पर उपदेश देने की भूमिका में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ जानती है और सच सामने आने का इंतजार करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस मामले से जुड़े दस्तावेजी प्रमाण हैं तो उन्हें एसआईटी को उपलब्ध कराना चाहिए.

Advertisement

मर्यादा और धैर्य का दिया संदेश

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में भगवान राम के आदर्शों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भगवान राम ने समाज को मर्यादा और संयम का मार्ग दिखाया है. ऐसे में सभी लोगों को उसी भावना के साथ व्यवहार करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि राम जन्मभूमि के लिए देशभर के लोगों ने लंबे समय तक संघर्ष किया था. इसलिए किसी भी विवाद पर प्रतिक्रिया देने से पहले तथ्यों का इंतजार करना जरूरी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुदौली क्षेत्र में 378 करोड़ रुपये से अधिक की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. इसके साथ ही उन्होंने वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान उन्होंने विकास और आस्था, दोनों को सरकार की प्राथमिकता बताया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें