जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

छात्र सुसाइड मामला: IIT बॉम्बे ने मांगी माफी, प्रोफेसर पर एक्शन, छात्रों के विरोध के बाद किया सस्पेंड

दावा किया जा रहा है कि छात्र साहिल परीक्षा के दौरान स्मार्टफोन लेकर आया था. वह नकल करते हुए पकड़ा गया था. जिसके बाद प्रोफेसर डूला ने उसे बाहर कर दिया था.

Author
21 Sep 2026
( Updated: 21 Sep 2026
02:33 PM )
छात्र सुसाइड मामला: IIT बॉम्बे ने मांगी माफी, प्रोफेसर पर एक्शन, छात्रों के विरोध के बाद किया सस्पेंड
Image Source- IANS
Advertisement

IIT Bombay Student Suicide Case: IIT बॉम्बे के छात्र के सुसाइड मामले में संस्थान ने प्रोफेसर सूर्य  सूर्यनारायण डूल्‍ला को न‍िलंब‍ित कर द‍िया है. प्रोफेसर के खिलाफ छात्र पिछले तीन से धरने पर बैठे हैं. हालांकि उन्होंने खुद ही इस्तीफे की पेशकश कर दी थी. 

मुंबई पुल‍िस के मुताब‍िक IIT बॉम्‍बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्‍महत्‍या के मामले को अब मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर द‍िया गया है. छात्र के माता-पिता ने प्रोफेसर डूल्ला के खिलाफ बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया था. 

नकल करने पर पकड़े जाने का दावा 

इससे पहले IIT बॉम्बे के फैकल्टी फोरम ने प्रोफेसर डूला का समर्थन किया था. फोरम ने साहिल वाकोडे के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इस मुश्किल समय में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं. फैकल्टी फोरम ने बयान में कहा है कि प्रोफेसर डूला संस्थान की सीनेट से मंजूर और वर्तमान में लागू शैक्षणिक नीतियों के अनुसार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे. 

फोरम ने दावा किया कि 18 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मध्य-सत्र परीक्षा के दौरान छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया था. उस समय प्रोफेसर डूला परीक्षा निरीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे थे. उन्होंने छात्र को मोबाइल के साथ पकड़ा था. 

Advertisement

बयान के अनुसार, छात्र के पास परीक्षा के दौरान बिना अनुमति स्मार्टफोन था और वह उसका इस्तेमाल कर रहा था. संस्थान में तय प्रक्रिया के तहत प्रोफेसर डूला ने इस घटना की जानकारी आगे की कार्रवाई के लिए संस्थान के अधिकारियों को दी. 

संस्थान ने प्रोफेसर डूला का किया बचाव

फैकल्टी फोरम ने कहा कि प्रोफेसर डूला ने सिर्फ अपनी अकादमिक जिम्मेदारी निभाई और संस्थान की मंजूर प्रक्रिया का पालन किया. फोरम ने प्रोफेसर डूला की प्रतिष्ठा को प्रभावित करने वाली बातों पर गहरी चिंता जताई थी.

यह भी पढ़ें- 'आजम, अतीक और मुख्तार यही चलाते थे सरकार...', UP के कई शहरों में सपा के खिलाफ पोस्टर वार, गरमाई सियासत

Advertisement

यह भी पढ़ें

एक और पोस्ट में संस्थान ने छात्र साहिल वाकोडे की मौत से जुड़े हालात के बारे में पहले दिए गए बयानों के लिए माफी मांगी. इससे पहले, आईआईटी बॉम्बे के छात्र की मौत से जुड़े मामले में पुलिस ने 'एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट' (एडीआर) के तहत मुकदमा दर्ज किया. मृतक छात्र की पहचान साहिल वाकोडे के रूप में हुई थी, जो ऊर्जा विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में सेकंड ईयर का छात्र था. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें