जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'ये गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले...', CM योगी का अखिलेश यादव पर सीधा वार, मायावती की तारीफ में कही बड़ी बात

सीएम योगी ने कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक शिष्टाचार के तहत उन्हें श्रद्धांजलि देनी चाहिए थी. उन्होंने अखिलेश पर बदलते बयानों को लेकर भी हमला बोला.

'ये गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले...', CM योगी का अखिलेश यादव पर सीधा वार, मायावती की तारीफ में कही बड़ी बात
Image Source: Screengrab
Advertisement

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल पद्म विभूषण स्वर्गीय कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में सीएम योगी ने मंच से पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की प्रशंसा की, वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा.

सपा पर बोला हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि गिरगिट की तरफ बजरंग बदलने वाले लोग, कैसे परिभाषा बदलते है, पहले 'P' को पिछड़ा बताया फिर  'P' परिभाषा पंडित से और आप देखना एक दिन 'P' की परिभाषा पाकिस्तान से भी कर देंगे.' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि 'मुझे अत्यंत दुःख हुआ था, मैंने पिछले 9 वर्ष के कार्यकाल में पिछले तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों की मृत होने पर सभी के कार्यक्रम में भाग लिया था, तीनों अलग अलग दल के थे. एक सामान्य शिष्टाचार होता है. लेकिन जब कल्याण सिंह का ख़ुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए मैं ख़ुद अपनी पूरी कैबिनेट के साथ मौजूद रहा. 

मायावती के आने पर कही बात 

सीएम योगी ने बसपा प्रमुख मायावती के शिष्टाचार सराहना करते हुए कहा कि 'मायावती जी ने आकर उस समाजिक दायित्व का निर्वहन किया. बाबू जी को श्रद्धांजलि दी. लेकिन सबसे ज्यादा शर्मनाक तो यह था कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने द्वेष की भावना दिखाई. उन्होंने श्रद्धांजलि देने की बजाय शब्दों से भी कुछ व्यक्त नहीं किया. इससे बड़ा जाति अपमान नहीं हो सकता. ये हर वो हिन्दू का अपमान है जो कल्याण सिंह को समझता है कि जीवन सनातन मूल्यों के लिए समर्पित था.'

Advertisement

बहरहाल, कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी के बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है. मायावती की तारीफ और अखिलेश यादव पर निशाना साधने के साथ योगी ने इस मुद्दे को सामाजिक सम्मान और राजनीतिक शिष्टाचार से भी जोड़ दिया.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें