×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए तीसरी सूची जारी की, 19 उम्मीदवारों के नाम घोषित

भाजपा ने जारी सूची में महिला उम्मीदवारों को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया है. पार्टी ने विभिन्न वर्गों जैसे अनुसूचित जाति (एससी) और सामान्य सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं. भाजपा पहले ही दो लिस्ट में 255 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है.

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए तीसरी सूची जारी की, 19 उम्मीदवारों के नाम घोषित
Image Credits: IANS
Advertisement

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 19 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है. पार्टी ने पूर्व एनएसजी कमांडो और आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भी चुनावी मौदान में उतारा है. 

इन उम्मीदवारों को मिला टिकट

भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल की 19 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को स्वीकृति प्रदान की है. यह सूची राज्य के विभिन्न जिलों को कवर करती है, जिसमें कूचबिहार दक्षिण, राजगंज, इस्लामपुर, हेमताबाद, इंग्लिश बाजार, शांतिपुर, पानीहाटी, हावड़ा मध्य, उत्तरपाड़ा, सिंगूर, चंदननगर, चूंचुड़ा, हरिपाल, तमलुक, मेदिनीपुर, पूर्वस्थली दक्षिण, कटवा, सैंथिया और नलहाटी शामिल हैं.

लिस्ट के अनुसार, भाजपा ने कूचबिहार दक्षिण (सीट 4) से रथींद्र नाथ बोस, राजगंज (सीट 18) से दिनेश सरकार (हराधन सरकार), इस्लामपुर (सीट 29) से चित्रजीत रॉय, हेमताबाद (सीट 33) से हरिपदा बर्मन, इंग्लिश बाजार (सीट 51) से अमलन भादुड़ी, शांतिपुर (सीट 86) से स्वपन दास, पानीहाटी (सीट 111) से रत्ना देबनाथ, हावड़ा मध्य (सीट 171) से बिप्लब मंडल, उत्तरपाड़ा (सीट 185) से दीपांजन चक्रवर्ती, सिंगुर (सीट 188) से डॉ. अरूप कुमार दास और चंदननगर (सीट 189) से दीपांजन कुमार गुहा को प्रत्याशी बनाया है.

Advertisement

इसके अलावा, पार्टी ने चूंचुड़ा (सीट 190) से सुबीर नाग, हरिपाल (सीट 196) से मधुमिता घोष, तमलुक (सीट 203) से डॉ. हरे कृष्णा बेरा, मेदिनीपुर (सीट 236) से डॉ. शंकर गुच्छैत, पूर्वस्थली दक्षिण (सीट 268) से प्राणकृष्ण तपदार, कटवा (सीट 270) से कृष्णा घोष, सैंथिया (सीट 289) से कृष्णा कांत साहा और नलहाटी (सीट 293) से अनिल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. 

महिलाओं और सामाजिक संतुलन पर फोकस

भाजपा ने जारी सूची में महिला उम्मीदवारों को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया है. पार्टी ने विभिन्न वर्गों जैसे अनुसूचित जाति (एससी) और सामान्य सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं. भाजपा पहले ही दो लिस्ट में 255 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है.

Advertisement

चुनाव कार्यक्रम

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल 2026 को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई 2026 को होगी.

 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें