जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अनुपूरक बजट 2026-27: गांवों के विकास को 17,942 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, रोजगार, आवास और सड़कों को मिलेगी रफ्तार

ग्रामीण विकास में निवेश से गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. अनुपूरक बजट में किए गए प्रावधानों से विकास कार्यों में तेजी आने के साथ-साथ गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार होने की उम्मीद है.

Author
05 Aug 2026
( Updated: 05 Aug 2026
11:51 AM )
अनुपूरक बजट 2026-27: गांवों के विकास को 17,942 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात, रोजगार, आवास और सड़कों को मिलेगी रफ्तार
Image Credit: UPID
Advertisement

योगी सरकार ने वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए ग्राम्य विकास विभाग के लिए 17,942.73 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इस राशि से ग्रामीण अधोसंरचना, रोजगार सृजन, आवास, सड़क निर्माण तथा आजीविका से जुड़ी योजनाओं को नई गति मिलेगी. योगी सरकार का उद्देश्य गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाना है.

ग्रामीण आजीविका और रोजगार पर बड़ा निवेश

अनुपूरक बजट में वीबी-जी राम-जी को प्राथमिकता दी गई है. इस योजना के तहत सामग्री मद में 13,768.68 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है. ग्रामीणों को पक्का घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए 745.53 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. वहीं गांवों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने और मौजूदा सड़कों के रखरखाव के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़कों के अनुरक्षण के लिए 80 करोड़ रुपये तथा सड़क निर्माण कार्यों के लिए 591.67 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है.

Advertisement

गांवों में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

ग्रामीण विकास में निवेश से गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. अनुपूरक बजट में किए गए प्रावधानों से विकास कार्यों में तेजी आने के साथ-साथ गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार होने की उम्मीद है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें