Advertisement
251 की रफ्तार बनी काल! BMW के परखच्चे उड़े, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
BMW Accident: तेज रफ्तार BMW कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई और हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई.. इस दुर्घटना में दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
Advertisement
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर के पास मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा कई सवाल छोड़ गया है. शनिवार रात तीन दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर लौट रहे थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा.. तेज रफ्तार BMW कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई और हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई.. इस दुर्घटना में दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया...
251 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार ने छीन ली दो जिंदगियां
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे से कुछ समय पहले कार की रफ्तार 251 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई थी. सोशल मीडिया पर मौजूद एक वीडियो में भी कार की स्पीड रिकॉर्ड की गई थी. पुलिस अब इस वीडियो की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं तेज रफ्तार, लापरवाही और स्टंटबाजी ही इस हादसे की असली वजह तो नहीं थी. सड़क पर गाड़ी चलाते समय कुछ सेकंड का रोमांच कई बार पूरी जिंदगी पर भारी पड़ जाता है. इस मामले में भी ऐसा ही दिखाई दे रहा है, जहां रफ्तार का जुनून दो परिवारों के लिए कभी न भरने वाला जख्म बन गया.
Advertisement
Advertisement
जन्मदिन की पार्टी के बाद निकले थे तीनों दोस्त
मृतकों की पहचान 26 वर्षीय योगेश नेगी और 24 वर्षीय रेबेका जैकब के रूप में हुई है. दोनों मुंबई के बांद्रा इलाके के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार, शनिवार को योगेश का जन्मदिन था. वह अपने दोस्तों अंगद और रेबेका के साथ बदलापुर में जन्मदिन मनाने गया था. पुलिस को मौके से लगभग 9 हजार रुपये का बिल भी मिला है, जिससे पता चलता है कि दोस्तों ने साथ मिलकर पार्टी की थी.
Advertisement
जन्मदिन की खुशियां, हंसी-मजाक और यादगार पल कुछ ही घंटों बाद एक भयानक हादसे में बदल गए. जिन दोस्तों ने शाम साथ बिताई थी, उनमें से दो अब इस दुनिया में नहीं हैं और तीसरा अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा है.
इतनी जोरदार टक्कर कि इंजन 30 मीटर दूर जा गिरा
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि डिवाइडर से टकराते ही BMW के परखच्चे उड़ गए. टक्कर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार का इंजन करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरा. पूरी कार बुरी तरह पिचक गई और पहचानना मुश्किल हो गया कि यह कभी एक लग्जरी वाहन थी.
हादसे के बाद कार उछलकर डिवाइडर के दो हिस्सों के बीच जाकर रुकी. सड़क पर दुर्घटना का मंजर इतना भयावह था कि वहां मौजूद लोग भी कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए.'
Advertisement
बैरिकेड से बचने की कोशिश में बिगड़ा संतुलन?
पुलिस का मानना है कि एक्सप्रेस वे पर लगाए गए कॉन्क्रीट बैरिकेड को देखकर चालक ने आखिरी समय में कार मोड़ने की कोशिश की होगी. लेकिन अत्यधिक तेज रफ्तार के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई. विशेषज्ञ भी अक्सर कहते हैं कि बहुत अधिक गति पर वाहन का नियंत्रण बेहद कठिन हो जाता है. ऐसे में छोटी-सी गलती भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. इस दुर्घटना ने एक बार फिर यही साबित किया है कि सड़क पर रफ्तार से ज्यादा जरूरी सुरक्षा और संयम है.
चश्मदीद ने सुनाई हादसे की डरावनी कहानी
Advertisement
घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह देर रात टहल रहा था, तभी उसने एक ही कार को दो बार बेहद तेज रफ्तार में गुजरते देखा. कुछ मिनट बाद तीसरी बार अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी. जब वह घटनास्थल की ओर दौड़ा तो वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए.
उसके अनुसार, कार पूरी तरह टूट चुकी थी. एक युवती काफी दूर जाकर गिरी हुई थी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था. हादसे की भयावहता देखकर वहां मौजूद लोग भी सहम गए थे.
यह भी पढ़ें