सात फेरों के बाद पता चला किन्नर है दूल्हा, नेग लेने आए किन्नरों ने विदाई से पहले खोला राज, मचा बवाल
विदाई होने ही वाली थी कि शादी वाले घर किन्नरों की एंट्री हो गई. वह आए तो थे नेग लेने के इरादे से लेकिन उन्होंने दूल्हे की पहचान किन्नर के रूप में कर दी.
Follow Us:
UP के बाराबंकी (Barabanki) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादी का जश्न उस समय बवाल में बदल गया जब किन्नरों ने दूल्हे के बारे में बड़ा खुलासा कर दिया. पता चला कि दूल्हा तो किन्नर है. इसके बाद बिन ब्याहे बारात वापस लौट गई.
पूरा मामला बाराबंकी के कोठी थाना इलाके का है. एक घर में गाजे-बाजे के साथ बारात पहुंची थी, ‘आगे बाराती-पीछे बैंड बाजा’ गाने की धुन के साथ दूल्हे राजा की एंट्री हुई. स्वागत सत्कार के बाद जयमाला और सात फेरे हो गए. यानी पूरी शादी संपन्न, लेकिन जैसे ही विदाई का समय आया. माहौल किसी सीरियल के सीन जैसा हो गया. मंगलगीत की जगह लोगों के जेहन में धुम तानाना… बजने लगा. जब लड़की वालों को पता चला अभी अभी-अभी उनकी बेटी की जिससे शादी हुई है वो तो असल में किन्नर है.
नेग लेने आए किन्नरों ने की पहचान
विदाई होने ही वाली थी कि शादी वाले घर किन्नरों की एंट्री हो गई. वह आए तो थे नेग लेने के इरादे से लेकिन उन्होंने दूल्हे की पहचान किन्नर के रूप में की. किन्नरों के खुलासे से लड़के के परिवार वाले घबरा गए. बात दबाने के लिए उन्हें 23 हजार रुपए ऑफर किए. इसी से दुल्हन के परिवार को शक हो गया. गुस्से में उन्होंने लड़के को बंधक बना लिया. हालांकि बाद में पुलिस की समझाइस के बाद छोड़ दिया. वहीं, किन्नर समुदाय लड़के को अपने साथ ले गया.
यह भी पढ़ें
किन्नरों ने लड़की के परिवार को बताया था कि जिस लड़के से उनकी लड़की की शादी हुई है. वह उनके साथ घूमता था. इसीलिए उन्होंने उसकी पहचान कर ली. ये सुनते ही लड़की का परिवार भौचक्का रह गया. दूल्हे की चेकिंग तक की बात कही. जिससे वह घबरा गया. बवाल बढ़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि लोक लाज के डर से लड़की वालों ने मामला दर्ज नहीं करवाया. बताया जा रहा है लड़का गोद लिया हुआ है और अपनी मौसी के घर पला बढ़ा है.
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें