Advertisement
‘बेफिक्र होकर देशसेवा करें, परिवार की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी’ जनता दर्शन में सैनिकों को CM योगी ने दिया भरोसा
CM योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जनता दर्शन किए. जहां उन्होंने लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं. जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से पुलिस, जमीनी विवाद, आर्थिक सहायता और ट्रांसफर से जुड़े मामले सामने आए.
Advertisement
‘आप बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए. आपके परिवार समेत प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा, सहूलियत, सुरक्षा और सम्मान सरकार के जिम्मे है. सरकार इसे लेकर पहले दिन से गंभीर है.’ ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में आए सैनिकों से कहीं.
CM योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जनता दर्शन किए. जहां उन्होंने लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं. जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से पुलिस, जमीनी विवाद, आर्थिक सहायता और ट्रांसफर से जुड़े मामले सामने आए. इस दौरान CM योगी ने एक-एक कर सबकी समस्याओं को सुना, प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को समय सीमा के अंदर उनके उचित निस्तारण का निर्देश दिया.
Advertisement
फरियादियों की गुहार सुनते CM योगी आदित्यनाथ
Advertisement
CM योगी ने सैनिकों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि निश्चिंत होकर घर जाइए. ‘जनता दर्शन’ में कई जनपदों से सैनिक भी आए. इनमें से कुछ मामले जमीनी विवादों के भी थे. CM योगी ने इनके प्रार्थना पत्र लिए और स्थानीय जिला-प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि देश की सीमा और आंतरिक सुरक्षा में तैनात जवानों से संपर्क करें. उनकी समस्याओं का हर हाल में समयसीमा के अंदर उचित निराकरण कराएं और पीड़ित परिवार को संतुष्ट करें.
CM योगी ने पीड़ितों के प्रार्थना पत्र लेते हुए कहा कि जमीनी विवाद में सभी पक्षों को सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए. इलाज के लिए आर्थिक सहायता के मामले पर CM योगी ने मरीज के परिजनों से कहा, ‘आर्थिक सहायता के लिए आवेदन करते हुए अस्पताल से एस्टिमेट बनवा लीजिए. सरकार हर तबके की मदद के लिए तत्पर है.’ उन्होंने कहा, आप मरीज की देखभाल कीजिए, इलाज की चिंता सरकार पर छोड़ दीजिए, सरकार पूरी मदद करेगी. CM योगी ने आश्वस्त किया कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा.
Advertisement
यह भी पढ़ें