Advertisement
महंगाई के बीच राहत! हरियाणा में बढ़ा DA, लाखों को होगा फायदा
Haryana DA: इस फैसले के बाद पेंशनर्स को बढ़ी हुई दरों के साथ भुगतान मिलेगा और इसके साथ ही एरियर का लाभ भी दिया जाएगा, जिससे उनके खाते में एक साथ अच्छी-खासी रकम आने की संभावना है.
Advertisement
DA Hike: हरियाणा सरकार ने 5 वें वेतन आयोग के तहत पेंशन ले रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों और फैमिली पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है. सरकार ने उनके महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिससे हजारों पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा..इस फैसले के बाद पेंशनर्स को बढ़ी हुई दरों के साथ भुगतान मिलेगा और इसके साथ ही एरियर का लाभ भी दिया जाएगा, जिससे उनके खाते में एक साथ अच्छी-खासी रकम आने की संभावना है...
कितना बढ़ा महंगाई भत्ता?
सरकारी आदेश के मुताबिक, 1 जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक पेंशनर्स को 474 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा. इसके बाद 1 जनवरी 2026 से इसे बढ़ाकर 483 प्रतिशत कर दिया जाएगा. इससे पहले यह दर 466 प्रतिशत थी. यानी सरकार ने कुल मिलाकर 17 प्रतिशत तक डीए में बढ़ोतरी की है.यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर पेंशनर्स की मासिक आय पर असर डालेगी..
Advertisement
एरियर का भी मिलेगा फायदा
Advertisement
इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पेंशनर्स को सिर्फ बढ़ा हुआ डीए ही नहीं मिलेगा, बल्कि एरियर भी दिया जाएगा. जानकारी के अनुसार,1 जुलाई 2025 से लेकर मई 2026 तक का बकाया एरियर भी अगले महीने पेंशन के साथ उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा. इससे पेंशनर्स को एकमुश्त बड़ी राशि मिलने की उम्मीद है.
महिला सशक्तीकरण से सांस्कृतिक पुनर्जागरण तक, पीएम मोदी का कार्यकाल रहा ऐतिहासिक: सीएम सैनी
Advertisement
किसने जारी किया आदेश?
वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं. आदेश के बाद राज्य के सभी संबंधित विभागों को नए DA रेट के अनुसार भुगतान करने के निर्देश दे दिए गए हैं. सरकार के इस फैसले को पेंशनर्स के लिए एक बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब महंगाई लगातार बढ़ रही है.
छठे वेतन आयोग वालों को अभी इंतजार
Advertisement
हालांकि सभी पेंशनर्स को अभी इसका पूरा फायदा नहीं मिलेगा. छठे वेतन आयोग के तहत पेंशन ले रहे कर्मचारियों को अभी बढ़े हुए डीए के लिए इंतजार करना होगा.
वहीं सातवें वेतन आयोग के तहत काम कर रहे कर्मचारियों का डीए पहले ही बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जा चुका है, जिससे उन्हें पहले से राहत मिल रही है.
कुल मिलाकर क्या बदलेगा?
यह भी पढ़ें
सरकार के इस फैसले से पांचवें वेतन आयोग के तहत आने वाले पेंशनर्स की मासिक पेंशन में बढ़ोतरी होगी और साथ ही बकाया एरियर मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में भी थोड़ी राहत आने की उम्मीद है. यह कदम बढ़ती महंगाई के बीच बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए एक सहारा माना जा रहा है.