Advertisement

Loading Ad...

गैस संकट के बीच राहत! सरकार देगी डबल सिलेंडर, जानें किसे मिलेगा फायदा

LPG Crisis: सरकार ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है. लोगों से अपील की जा रही है कि जहां संभव हो, LPG की जगह PNG का इस्तेमाल करें , ताकि सिलेंडर पर दबाव कम किया जा सके और सप्लाई बेहतर तरीके से संभाली जा सके.

Image Source: Social Media
Loading Ad...

Government to provide Double Cylinders: ईरान में जंग के बाद दुनिया के कई देशों की तरह भारत में भी एलपीजी (LPG ) को लेकर टेंशन बढ़ गई है. ऐसे हालात में आम लोगों को परेशानी न हो , इसके लिए सरकार ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है. लोगों से अपील की जा रही है कि जहां संभव हो, LPG की जगह PNG का इस्तेमाल करें , ताकि सिलेंडर पर दबाव कम किया जा सके और सप्लाई बेहतर तरीके से संभाली जा सके. 

प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ी राहत

इस मुश्किल समय में सबसे ज्यादा ध्यान प्रवासी मजदूरों पर दिया गया है, जो रोज कमाकर खाने वाले होते हैं. सरकार ने उनके लिए एक अहम फैसला लिया है, अब उन्हें मिलने वाले 5 किलो के छोटे एलपीजी सिलेंडरों (FTL) की सप्लाई दोगुनी कर दी गई है.
यानि पहले जितने सिलेंडर मिलते थे, अब उससे लगभग दोगुने उपलब्ध कराए जाएंगे. ये सिलेंडर सीधे राज्य सरकारों और उनके खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के जरिए मजदूरों तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि उन्हें खाना बनाने में किसी तरह की दिक्कत न हो.

Loading Ad...

LPG Crisis में टेंशन खत्म! 2 मिनट में ऐसे ट्रैक करें अपना सिलेंडर, अब हर स्टेज की मिलेगी जानकारी

Loading Ad...

क्यों जरूरी था ये फैसला?

सरकार का मकसद साफ है, कोई भी व्यक्ति, खासकर मजदूर वर्ग, खाना पकाने के ईंधन की कमी से परेशान न हो. छोटे 5 किलो वाले सिलेंडर खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए होते हैं जिनके पास स्थायी पता या बड़े सिलेंडर लेने की सुविधा नहीं होती.
अब इन सिलेंडरों की संख्या बढ़ने से उम्मीद है कि रोजाना इनकी बिक्री एक लाख से भी ज्यादा पहुंच जाएगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंच सकेगी.

Loading Ad...

सप्लाई और उपलब्धता की स्थिति

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, अब तक लाखों छोटे सिलेंडर लोगों तक पहुंचाए जा चुके हैं और सप्लाई लगातार बढ़ाई जा रही है. अच्छी बात ये है कि देश में एलपीजी की कुल उपलब्धता में अभी किसी बड़ी कमी की खबर नहीं है. एक ही दिन में लाखों घरेलू सिलेंडर की सप्लाई की गई और ज्यादातर लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग के जरिए अपना सिलेंडर हासिल किया. इससे यह साफ है कि व्यवस्था को सुचारु रखने की पूरी कोशिश की जा रही है.

जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

ऐसे समय में कुछ लोग फायदा उठाने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन सरकार इस पर सख्त नजर रखे हुए है. जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. हजारों सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं, कई गैस एजेंसियों को नोटिस भेजे गए हैं और कुछ की डीलरशिप तक सस्पेंड कर दी गई है. इससे यह संदेश साफ है कि जरूरत के समय गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...