Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP-कांग्रेस के उम्मीदवारों को मिले एक-एक वोट, परिवार ने भी दिया धोखा! रिजल्ट देख लोग भी हैरान

कैलाश चंद्र के घर में पत्नी, उनके माता-पिता और अन्य रिश्तेदार हैं. जो उसी इलाके में रहते हैं लेकिन नतीजों से तो यहीं लग रहा है कि उन्हें घर से भी वोट नहीं मिले.

Image Source- IANS
Loading Ad...

Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में कहीं जश्न तो कहीं हार का गम मनाया जा रहा है. कहीं तो प्रत्याशी माथा पकड़कर बैठे हैं आखिर उनके साथ हुआ क्या? क्योंकि उन्हें सिर्फ एक वोट मिला है. यानी उन्हें तो परिवार से ही रिजेक्शन मिल गया. 

ये चौंकाने वाला नतीजा राजस्थान की डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगर पालिका का है. जहां BJP उम्मीदवार कैलाश चंद्र को केवल एक वोट मिला है. ऐसे नतीजों को देख प्रत्याशी ही नहीं इलाके के लोग भी हैरान हैं. 

परिवार ने भी छोड़ा साथ

Loading Ad...

परबतसर नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 पर आए इस रिजल्ट ने भारतीय जनता पार्टी को हैरान कर दिया. प्रत्याशी कैलाश चंद्र पुरी को उम्मीद थी कि वह जीत जाएंगे, क्योंकि एक तो कमल का सिंबल, ऊपर से राजस्थान में BJP की सरकार, यह दोनों बातें उनके पक्ष में जाएंगी, लेकिन जनता क्या उन्हें तो घर में भी वोट नहीं मिले.

Loading Ad...

कैलाश चंद्र के घर में पत्नी, उनके माता-पिता और अन्य रिश्तेदार हैं. जो उसी इलाके में रहते हैं लेकिन नतीजों से तो यहीं लग रहा है कि उन्हें घर से भी वोट नहीं मिले. जिस परिवार ने उन्हें चुनावी समर में लड़ने के लिए आगे किया उसने वोट तक नहीं दिया. 

कांग्रेस के प्रत्याशी को कितने वोट मिले? 

Loading Ad...

इस वार्ड में कांग्रेस की उम्मीदवार हिना खानम ने जीत दर्ज की. उन्हें एकतरफा 376 वोट हासिल किए. हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी रसीद खां को भी 195 वोट मिले, लेकिन कैलाश चंद्र के पास BJP का सिंबल होते हुए महज एक वोट मिला. ऐसे में उनके पैरों तले जमीन खिसकना लाजिम है. 

यह भी पढ़ें- जमीन पर बिल्डरों का कब्जा, जब छूटी इंसाफ की उम्मीद तो दोस्त मोदी के पास गुहार लेकर पहुंचा बुजुर्ग, शुरू हुआ एक्शन

परबतसर में कांग्रेस की जीत से ज्यादा चर्चा तो इन्हीं की हो रही है, कैलाश चंद्र के साथ जो हुआ उसकी कल्पना इन्होंने तो क्या लोगों ने भी नहीं की होगी. 

Loading Ad...

नागौर में कांग्रेस प्रत्याशी को मिला एक वोट

यह भी पढ़ें

जैसा परबतसर नगर पालिका में BJP प्रत्याशी कैलाश चंद्र के साथ हुआ है ठीक वैसा ही नागौर में कांग्रेस उम्मीदवार मजीद मोहम्मद के साथ हुआ. नागौर जिले की रियांबड़ी नगर पालिका के वार्ड नंबर 15 में कांग्रेस प्रत्याशी मजीद मोहम्मद को सिर्फ 1 वोट मिला. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...