×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

न तेल का खर्चा, न चालान का डर! बुलेट छोड़ घोड़े पर सवार होकर दफ्तर पहुंचा बैंक कर्मचारी, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के देवास में पेट्रोल की किल्लत की अफवाह के चलते, एक बैंक कर्मचारी अपनी बाइक छोड़कर घोड़े पर सवार होकर दफ्तर पहुंचा. इसके बाद उसका वीडियो वायरल हो गया है. जानें क्या है पूरा मामला.

Author
26 Mar 2026
( Updated: 26 Mar 2026
07:52 PM )
न तेल का खर्चा, न चालान का डर! बुलेट छोड़ घोड़े पर सवार होकर दफ्तर पहुंचा बैंक कर्मचारी, देखें वीडियो
Social_Media
Advertisement

आज के दौर में जब लोग ऑफिस जाने के लिए अपनी चमचमाती कारों और तेज रफ्तार बाइक्स पर भरोसा करते हैं, तब देवास की सड़कों पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी को मोबाइल निकालने पर मजबूर कर दिया. लोगों ने वीडियो बनाया और फिर क्या था देखते ही देखते इंटरनेट पर यह वीडियो वायरल भी हो गया. दरअसल, देवास में एक कर्मचारी ने अपनी चमचमाती बुलेट को छोड़कर ‘चेतक’ सवार होकर दफ्तर पहुंचा. चलिए आपको इसके पीछे की पूरी कहानी बताते हैं.

क्या है पूरा मामला?

देवास के राधागंज में रहने वाले गोपाल ठाकुर, जो एयू फाइनेंस कलेक्शन (AU Finance) में काम करते हैं, रोज अपनी 'बुलेट' बाइक से शान से दफ्तर जाया करते थे. लेकिन 24 मार्च की सुबह कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें घोड़े पर सवार होकर ऑफिस जाना पड़ा. दरअसल, हुआ कुछ यूं कि शहर में अफवाह उड़ी कि पेट्रोल खत्म होने वाला है. फिर क्या था, मेंड़की रोड हो या शहर का कोई और कोना, पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की ऐसी कतारें लगीं कि मानो पूरा शहर वहीं उमड़ पड़ा हो. अब आप जानते ही हैं कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच पैट्रोल, गैस को लेकर कितनी ही अफवाहें फैल रही हैं. खैर, घंटों लाइन में खड़े रहने के बजाय गोपाल ने एक ऐसा 'जुगाड़' निकाला जो न केवल किफायती था, बल्कि पूरी तरह 'इको-फ्रेंडली' भी! उन्होंने अपनी बुलेट को गैराज में खड़ा किया और अपने घोड़े पर सवार होकर दफ्तर के लिए निकल पड़े.

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

Advertisement

चमचमाती कार, बाइक या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अलावा कोई बैंक कर्मचारी घोड़े पर सवार होकर अपने दफ्तर पहुंचेगा तो जाहिर सी बात है कि लोग हैरान होंगे. इसलिए, सूट-बूट पहनकर, हाथ में बैग थामे जब गोपाल देवास सड़कों पर घोड़ा दौड़ाते हुए निकले, तो ट्रैफिक में फंसे लोग अपनी परेशानी भूलकर उन्हें देखने लगे, क्योंकि सड़क पर घोड़ा दौड़ाते समय गोपाल ठाकुर ने ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया. इसी कारण वह पुलिस की नजर में आए और लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया और देखते ही यह वायरल हो गया. लोगों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी. किसी ने इसे "पेट्रोल के बढ़ते दामों का जवाब" बताया तो किसी ने इसे "रॉयल ऑफिस कम्यूट”.

गोपाल पर होगी कानूनी कार्रवाई!

दरअसल, यह मामला तब ज्यादा चर्चा का विषय बना जब यह वीडियो पुलिस के पास पहुंचा. गोपाल का अंदाज तो दिलचस्प था, लेकिन जोश में वह एक बड़ी गलती कर बैठे. जानकारी के अनुसार गोपाल घोड़े पर सवार होकर सड़क के ‘उल्टी साइट’ (Wrong Side) चलते दिखें. यह यातायात नियमों का उल्लंघन है जिसके बाद उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की तलवार भी लटक रही है.  

Advertisement

यह भी पढ़ें

प्रशासन ने लोगों से कहा- ईंधन की कोई कमी नहीं
  
वहीं, पेट्रोल को लेकर लोगों में बढ़ती चिंता के बीच प्रशासन भी सक्रिय नजर आ रहा है. जिले के कलेक्टर ऋतुराज सिंह और एसपी पुनीत गेहलोत लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे घबराएं नहीं और संयम बनाए रखें. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में ईंधन की कोई कमी नहीं है. लोग केवल अफवाहों के कारण लंबी लाइनों में लग रहे हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें