×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नासिक सेक्स स्कैंडल: ‘गॉडमैन’ अशोक खरात के ठिकानों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 11 जगहों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नासिक के कथित ‘गॉडमैन’ अशोक खरात के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को महाराष्ट्र के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान नासिक, पुणे और शिरडी समेत कुल 11 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया.

Author
13 Apr 2026
( Updated: 13 Apr 2026
01:30 PM )
नासिक सेक्स स्कैंडल: ‘गॉडमैन’ अशोक खरात के ठिकानों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 11 जगहों पर छापेमारी
Image Credits: File Photo
Advertisement

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नासिक के तथाकथित 'गॉडमैन' अशोक खरात के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार को नासिक समेत लगभग 11 ठिकानों पर छापे मारे गए. इस दौरान ईडी ने तलाशी अभियान भी चलाया.


अशोक खरात पर ईडी का शिकंजा

ईडी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अशोक खरात, प्रकाश पोफले और अन्य रिश्तेदारों से जुड़े आवासीय और व्यावसायिक परिसरों के साथ-साथ सहकारी ऋण समितियों की संबंधित शाखाओं की जांच की जा रही है. इस संबंध में सोमवार को नासिक में पांच और पुणे व शिरडी में तीन-तीन परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया.

Advertisement

ईडी ने नासिक सैक्स स्कैंडल केस के मुख्य आरोपी अशोक खरात के खिलाफ पीएमएलए, 2002 की धारा 17 के अंतर्गत पिछले हफ्ते मुकदमा दर्ज किया था. यह मामला सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में 25 मार्च को दर्ज एफआईआर के आधार पर दर्ज किया गया.

अशोक खरात पर लगे कई गंभीर आरोप

अशोक खरात और अन्य पर महिलाओं समेत निर्दोष पीड़ितों से जबरन वसूली, धार्मिक हेरफेर, नशीली दवाओं के प्रभाव में हमला आदि के आरोप हैं.

प्रारंभिक जांच में पता चला कि अशोक खरात ने नासिक जिले स्थित दो सहकारी ऋण समितियों में विभिन्न तृतीय पक्षों के नाम पर कई बैंक खाते खोले हैं, लेकिन वह उन सभी खातों में नॉमिनी के रूप में दर्ज था. उसने इन सभी फर्जी खातों में अपना मोबाइल नंबर भी जोड़ा है, ताकि इन खातों के संचालन पर नियंत्रण रख सके.

Advertisement


अशोक खरात के खिलाफ जांच में हुए चौकाने वाले खुलासे

जांच में यह भी पता चला है कि अशोक खरात आम वस्तुओं को पवित्र वस्तु बताकर बेचता था और दावा करता था कि उनमें दिव्य उपचार शक्तियां हैं. पीड़ितों से और जबरन वसूली के जरिए इकट्ठा की गई रकम को सलाहकार प्रकाश पोफले और उनके बेटों के जरिए विभिन्न जमीनों में निवेश किया गया.

यह भी पढ़ें

बता दें कि अशोक खरात के खिलाफ नासिक, शिर्डी, वावी और सरकारवाड़ा समेत कई पुलिस थानों में पहले से भी कई एफआईआर दर्ज हैं. इन मामलों में उस पर दुष्कर्म, धोखे से यौन संबंध बनाने और अंधविश्वास फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें