Advertisement
MP में बड़ा हादसा: आग लगने की अफवाह में कूद पड़े यात्री, दूसरी ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आए, 4 लोगों की मौत
आग की झूठी खबर सुनकर ही लोग इतने डर गए कि चलती ट्रेन से ही कूद गए. उसी दौरान धौलपुर की ओर से पातालकोट एक्सप्रेस गुजर रही थी. यात्री उसकी चपेट में आ गए.
Advertisement
मध्य प्रदेश के मुरैना में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां आग लगने की अफवाह के बाद ट्रेन से कूदे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. यह घटना उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में हुई.
जानकारी के मुताबिक, मृतकों में तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ग्वालियर की ओर से मुरैना जा रही थी. इसी बीच किसी ने अफवाह फैलाई की ट्रेन में आग लग गई. लोग इतने डर गए कि चलती ट्रेन से ही कूद गए. उसी दौरान धौलपुर की ओर से पातालकोट एक्सप्रेस गुजर रही थी. यात्री उसकी चपेट में आ गए.
तेज रफ्तार से आ रही थी ट्रेन
Advertisement
दूसरी लाइन से आ रही ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि यात्रियों को संभलने का मौका ही नहीं मिला. कुछ यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. वहीं, काफी देर तक ये मार्ग बाधित रहा. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
Advertisement
Madhya Pradesh: A passenger says, "I was travelling to Agra by train. My wife and my child were with me." pic.twitter.com/u9aeGVjEUB
— IANS (@ians_india) ?ref_src=twsrc%5Etfw">June 14, 2026
कैसे फैली अफवाह, जांच में जुटी टीम?
Advertisement
रेलवे के अनुसार, कोच में अलार्म चेन पुलिंग की गई थी. जिसके कारण ट्रेन बीच सेक्शन में रुक गई. बताया जा रहा है ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई थी. इसके बाद लोगों को आग में जलने का डर था, तो वह रास्ते में ही कूद गए. बताया ये भी गया कि आग मोबाइल ब्लास्ट से फैली है. जिससे दहशत फैल गई और जल्दबाजी में ट्रेन से उतरने लगे. आग की घटना महज एक अफवाह साबित हुई, लेकिन जान बचाने के लिए जो यात्री कूदे वो जान से हाथ धो बैठे. फिलहाल पुलिस और GRP इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
मुरैना रेल हादसे में मारे गए ये लोग
यह भी पढ़ें
आफरीन (35 वर्ष), अशद (4 वर्ष), सकुंतला (60 वर्ष), वीरमा देवी (58 वर्ष) हैं. फिलहाल घटना की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.