जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

तिलक नगर में मॉडल मुस्कान हत्याकांड: आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी 3 गोलियां

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में 21 वर्षीय छात्रा और मॉडल मुस्कान की उसके घर के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी जिम ट्रेनर इमरान को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है.

Author
28 Aug 2026
( Updated: 28 Aug 2026
11:00 AM )
तिलक नगर में मॉडल मुस्कान हत्याकांड: आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी 3 गोलियां
Image Credit: NMF Input
Advertisement

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की छात्रा और मॉडल मुस्कान की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान इमरान, पुत्र जावेद के रूप में हुई है. पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ की टीम के साथ मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में तीन गोलियां लगी हैं. 

पुलिस ने पूरे जिले में की थी नाकाबंदी

मामले पर डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया, "तिलक नगर इलाके में मुस्कान नाम की लड़की की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मुख्य आरोपी की पहचान इमरान के रूप में हुई. पूरे जिले में नाकाबंदी की गई और उसे पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गईं. वह लगातार अपनी जगह बदल रहा था और अलग-अलग ठिकानों पर छिप रहा था. इंस्पेक्टर राजेश के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ की टीम इलाके में चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा. करीब से देखने पर उसकी पहचान इमरान के रूप में हुई. जब टीम उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में उसके पैर में तीन गोलियां लगीं."

Advertisement

मॉडल मुस्कान हत्याकांड: CCTV फुटेज में भागता दिखा आरोपी इमरान, घर में घुसकर मर्डर का आरोप, रिश्ते में दूरी बनी वजह!

जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगीं तीन गोलियां

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आरोपी को गोली लगने के बाद पकड़ लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Advertisement

बता दें कि पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में 21 वर्षीय छात्रा और मॉडल मुस्कान की उसके घर के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस को शक था कि इस वारदात में उसके जिम ट्रेनर का हाथ हो सकता है.

चीखें सुनकर घर पहुंचे पड़ोसी

बताया जा रहा है कि जब हमला हुआ, तब मुस्कान दूसरी मंजिल पर स्थित अपने घर में अकेली थी. आरोपी इमरान घर में घुसा, उसने चाकू से मुस्कान पर हमला किया और मौके से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें

मुस्कान की चीखें सुनकर पड़ोसी मदद के लिए उसके घर पहुंचे. उन्होंने मुस्कान को गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ हालत में पाया. उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई थी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें