×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मुंबई में बारिश के बीच बड़ा हादसा, चॉल ढहने से 6 की मौत, CM फडणवीस ने जताया दुख

मुंबई में लगातार बारिश के बीच मानखुर्द के जनता नगर इलाके में तीन मंजिला चॉल ढह गई. हादसे में पांच बच्चों और एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है.

Author
06 Jul 2026
( Updated: 06 Jul 2026
11:32 AM )
मुंबई में बारिश के बीच बड़ा हादसा, चॉल ढहने से 6 की मौत, CM फडणवीस ने जताया दुख
Image Credits: Video Grab/IANS
Advertisement

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. रविवार को मानखुर्द के जनता नगर इलाके में एक तीन मंजिला चॉल ढह गई, जिससे पांच बच्चों और एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई. इस हादसे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख व्यक्त किया है. 

मुंबई हादसे पर सीएम ने जताया दुख

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी पोस्ट में लिखा गया, " मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के मानखुर्द इलाके में घर गिरने की घटना में 6 लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है और मृतकों को श्रद्धांजलि दी है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं और उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है."

मानखुर्द में चॉल ढहने से 6 की मौत

मुंबई के मेयर ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मानखुर्द के जनता नगर इलाके में तीन मंजिला चॉल के ढहने से पांच बच्चों और एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई. एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस और बीएमसी की बचाव टीमों ने बचाव कार्य किया. मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए गोवंडी अस्पताल का दौरा किया.

Advertisement

महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुंबई में भारी बारिश के कारण मानखुर्द के जनता नगर इलाके में यह इमारत ढह गई. हादसे में छह लोगों की मौत हुई है. एनडीआरएफ, पुलिस और अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं. उन्होंने कहा कि इलाके में अवैध निर्माण हुए हैं और इस दुखद घटना की जांच कराई जाएगी.

जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ हो कार्रवाई: अबू आजमी

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने कहा कि वर्ष 1995 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर जोशी ने घोषणा की थी कि 1 जनवरी 1995 तक बने सभी झोपड़ियों का पुनर्वास किया जाएगा, जबकि इसके बाद बनने वाले झोपड़ों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने सवाल उठाया कि 1995 के बाद भी बड़ी संख्या में झोपड़ियां कैसे बन गईं. उनके अनुसार, इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

अबू आजमी ने आरोप लगाया कि कथित तौर पर पैसे लेकर झोपड़ियां बनने दी जाती हैं. उन्होंने कहा कि यदि सरकार झोपड़ियां हटाना चाहती है तो पहले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को कई बार सदन में उठा चुके हैं. उनकी मांग है कि जर्जर और खतरनाक स्थिति में मौजूद झोपड़ियों को हटाकर वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाए.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें