Advertisement

Loading Ad...

हरियाणा हेल्थ सेक्टर में बड़ा सुधार, नई योजना से मिलेगी हर जिले में सुविधा

Haryana: सरकार अब सिर्फ इलाज में उपलब्ध कराने तक सिमित नहीं रहना चाहती, बल्कि हर जिले और हर वर्ग तक भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने वाला एक मजबूत स्वास्थ्य तंत्र तैयार करना चाहती है.

Image Source: Nayab Saini tweet
Loading Ad...

Haryana: हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक साथ कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है. सरकार अब सिर्फ इलाज में उपलब्ध कराने तक सिमित नहीं रहना चाहती, बल्कि हर जिले और हर वर्ग तक भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने वाला एक मजबूत स्वास्थ्य तंत्र तैयार करना चाहती है. इसी दिशा में अस्पतालों को और सुरक्षित, आधुनिक और मरीज -केंद्रित बनाने के लिए नई व्यवस्थाओं पर काम चल रहा है..

चरखी दादरी में मेडिकल कॉलेज होगा राव तुलाराम के नाम पर

सरकार ने घोषणा की है कि चरखी दादरी में निर्माणाधीन सरकारी मेडिकल कॉलेज का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम के नाम पर रखा जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि यह कदम नई पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग से जोड़ने का एक माध्यम बनेगा. उन्होंने केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार भी जताया. केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह लंबे समय से इस नामकरण के लिए प्रयासरत थे और अब यह कामयाब हो गया.'

Loading Ad...

766 नई स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली मंजूरी

Loading Ad...

हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब 104.16 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू किए हैं. इसके अलावा 15वें वित्त आयोग के तहत प्रदेश में 766 नई स्वास्थ्य सुविधाओं को मंजूरी दी गई है. इनमें 597 डीएचसी, 51 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 111 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ सेंटर शामिल हैं.
सरकार का कहना है कि इन नई सुविधाओं से ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा. यानी अब मरीजों को अपने गांव या शहर के पास ही भरोसेमंद इलाज मिलने लगेगा.

सरकारी अस्पतालों में नया प्रबंधन मॉडल

Loading Ad...

सरकार अस्पतालों में साफ-सफाई, सुरक्षा और संचालन को बेहतर बनाने के लिए कुछ हिस्सों को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने की तैयारी कर रही है.
आरती सिंह राव ने कहा कि अस्पतालों में महिला मरीज, नर्स, डॉक्टर और अन्य स्टाफ की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कुरुक्षेत्र के लोक नायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न मामले का जिक्र करते हुए बताया कि आरोपी कंसलटेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं. सरकार साफ कर रही है कि स्वास्थ्य संस्थानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

हरियाणा में रोजगार की बाढ़, बड़ी कंपनियों ने साइन किए करोड़ों के निवेश समझौते

सोनीपत अस्पताल में नया रेस्ट हाउस

Loading Ad...

सरकार मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए सोनीपत जिला अस्पताल में 6.45 करोड़ रुपये की लागत से रेस्ट हाउस का निर्माण करवा रही है. इससे दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीज और उनके परिवार आराम से रुक सकेंगे.

इसके अलावा प्रदेश के 600 स्वास्थ्य संस्थानों में टेली-ईसीजी सेवाएं शुरू की जा रही हैं, जिससे हृदय रोगियों को समय पर जांच और इलाज मिलेगा. 23 जिला अस्पतालों में स्थापित ‘अमृत फार्मेसी’ के जरिए लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं.

भविष्य की योजनाएं: ग्रीन एनर्जी और और अधिक सुविधाएं

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि वे समय-समय पर अस्पतालों का औचक निरीक्षण करती रहती हैं. आने वाले समय में सरकारी अस्पतालों को ग्रीन एनर्जी से जोड़ने के लिए सोलर प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे. इसका मतलब यह है कि अस्पताल न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल होंगे, बल्कि बिजली की लागत में भी बचत होगी.
हरियाणा सरकार का यह प्रयास मरीजों को बेहतर सुविधा देने और स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत बनाने का एक बड़ा कदम है. अब मरीजों को दूर जाने की जरूरत कम होगी, अस्पताल ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक होंगे, और नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की याद भी रहेगी.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...