जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

योगी कैबिनेट में बड़ा फैसला, 7,968 करोड़ रुपये से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे, निवेश और रोजगार के खुलेंगे द्वार

झांसी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के विकास को मंजूरी मिलने के बाद बीडा और डिफेंस कॉरिडोर को तेज कनेक्टिविटी मिलेगी.

Author
25 Aug 2026
( Updated: 25 Aug 2026
07:47 PM )
योगी कैबिनेट में बड़ा फैसला, 7,968 करोड़ रुपये से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे, निवेश और रोजगार के खुलेंगे द्वार
Image Source- IANS
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बुंदेलखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. कैबिनेट ने 7,968.30 करोड़ रुपये की लागत से झांसी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के विकास को मंजूरी प्रदान कर दी है. 

इसके जरिए बीडा और डिफेंस कॉरिडोर को सीधा लाभ मिलेगा. झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) क्षेत्र, डिफेंस कॉरिडोर और जनपद झांसी के आसपास के महत्वपूर्ण स्थलों तक बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी. एक्सप्रेसवे के जरिए प्रदेश और देश के अन्य क्षेत्रों से इन स्थानों तक सुरक्षित और द्रुतगति यातायात आवागमन की सुविधा मिलेगी. 

जल्द शुरू होगा निर्माण

Advertisement

परियोजना के निर्माण की अनुमानित लागत 7,968.30 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है. निर्माण कार्य के लिए होने वाला संभावित पूरा व्यय भार राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाएगा. केंद्र सरकार की ओर से इस परियोजना में किसी प्रकार की वित्तीय भागीदारी अपेक्षित अथवा प्रस्तावित नहीं है. 

निवेश और कारोबार से बढ़ेगा रोजगार 

परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद जल्द से जल्द निर्माण शुरू किया जाएगा. सरकार का लक्ष्य परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना है. जिससे क्षेत्र को जल्द बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिल सके. झांसी लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण बीडा और डिफेंस कॉरिडोर के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 

यह भी पढ़ें- योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी

बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से औद्योगिक गतिविधियों, निवेश और कारोबार को बढ़ावा मिलने की संभावना है. परियोजना के निर्माण और इसके बाद बढ़ने वाली आर्थिक गतिविधियों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- ‘यह इस्लाम धर्म का जरूरी हिस्सा नहीं…’, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की याचिका खारिज

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें