दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन- सलाखों के पीछे पहुंचे ISI के 8 प्यादे, शहजाद भट्टी का आतंकी नेटवर्क हुआ ध्वस्त
दिल्ली पुलिस ने ISI के आतंकी मंसूबों को नाकाम करते हुए शहजाद भट्टी गिरोह के 8 गुर्गों को गिरफ्तार कर राजधानी में दहशत फैलाने की साजिश को विफल कर दिया है
Follow Us:
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बहुत बड़े ऑपरेशन के दौरान सीमा पार से संचालित हो रहे एक खतरनाक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम करने वाले गैंगस्टर शहजाद भट्टी के मॉड्यूल पर स्ट्राइक करते हुए दिल्ली पुलिस ने देश के कई राज्यों से 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.
सात राज्यों से पकड़े गए आरोपी
पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. जानकारी के अनुसार, ये सभी सोशल मीडिया के माध्यम से सीधे पाकिस्तान में बैठे भट्टी और उसके आकाओं के संपर्क में थे.
राजधानी को दहलाने की थी साजिश
शुरुआती पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि ये आरोपी दिल्ली में किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे. इनके निशाने पर कई VVIP हस्तियां और कई महत्वपूर्ण स्थान भी शामिल थे. पकड़े गए आरोपियों के पास से ऐसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सबूत मिले हैं, जो इनके संबंधों को सीधे तौर पर सीमा पार बैठे आतंकियों से जोड़ते हैं.
हाइब्रिड आतंकी मॉडल- गैंगस्टरों के जरिए अब आतंक का खेल
पुलिस के अनुसार, शहजाद भट्टी पाकिस्तानी जेलों और अपने सुरक्षित ठिकानों से युवकों को डिजिटल माध्यमों से भर्ती कर रहा था. यह मॉड्यूल न केवल धमाकों बल्कि सुनियोजित हत्याओं (टारगेट किलिंग) को अंजाम देने के फिराक में था. जांच में यह भी सामने आया है कि ISI अब सीधे आतंकियों के बजाय गैंगस्टरों का इस्तेमाल कर रही है, जिसे 'हाइब्रिड मॉडल' कहा जा रहा है.
महज 48 घंटे में दबोचे गए 481 बदमाश
यह भी पढ़ें
आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के साथ ही दिल्ली पुलिस ने राजधानी को अपराध मुक्त करने के लिए “ऑपरेशन गैंग्स बस्ट पार्ट-2” के तहत बड़ा ऑपरेशन चलाया जिसमें स्पेशल सेल और जिला पुलिस ने कुल 483 टारगेट चिन्हित किए. इसके बाद 1014 ठिकानों पर दबिश दी. इस दौरान केवल 48 घंटों के भीतर 481 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 30 कुख्यात गैंगस्टरों के गुर्गे शामिल हैं.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें