Advertisement
कपिल देव और CM साय ने किया नवा रायपुर ओपन का शुभारंभ, 132 गोल्फर्स के बीच होगी खिताबी जंग
साय और कपिल ने एक औपचारिक 'टी-ऑफ' के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की और पीजीटीआई के सीईओ अमनदीप जोहल की मौजूदगी में ट्रॉफी का अनावरण किया. साथ ही, उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे गोल्फर्स से बातचीत भी की.
Advertisement
प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के अध्यक्ष कपिल देव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में 'नवा रायपुर ओपन 2026' का उद्घाटन किया.
गोल्फ पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
कार्यक्रम के दौरान साय ने कहा कि यह टूर्नामेंट पर्यटकों को आकर्षित करने, युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और इलाके में पर्यटन के अवसर पैदा करने का रास्ता बना सकता है. वहीं, भारत के पूर्व कप्तान कपिल ने बताया कि ऐसे इवेंट्स को देखकर युवा बच्चे बड़े स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए कैसे प्रेरित होते हैं.
Advertisement
Advertisement
साय ने कहा, "नवा रायपुर को अवसरों के शहर के तौर पर प्लान किया गया है, और खेल उस अवसर का हिस्सा होना चाहिए. इस स्तर का एक राष्ट्रीय टूर्नामेंट राज्य में गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ के ज्यादा युवाओं को गोल्फ को एक ऐसे खेल के तौर पर देखने के लिए प्रोत्साहित करने में बड़ी भूमिका निभाएगा जिसे वे सीख सकते हैं, आगे बढ़ा सकते हैं और जिसमें बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. इससे हमें खिलाड़ियों और पर्यटकों को राज्य की सांस्कृतिक विरासत, आदिवासी कला, प्राकृतिक नजारों और मेहमाननवाजी से परिचित कराने का मौका भी मिलता है."
कपिल देव बोले- युवाओं को मिलेगी नई प्रेरणा
Advertisement
साय और कपिल ने एक औपचारिक 'टी-ऑफ' के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की और पीजीटीआई के सीईओ अमनदीप जोहल की मौजूदगी में ट्रॉफी का अनावरण किया. साथ ही, उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे गोल्फर्स से बातचीत भी की.
भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान ने कहा, "गोल्फ एक ओलंपिक खेल है, और आज भारत के युवा खिलाड़ियों के पास आगे बढ़ने के लिए एक स्पष्ट अंतरराष्ट्रीय मंच है. जब बच्चे देश के बेहतरीन प्रोफेशनल खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा करते हुए देखते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि कैसे अनुशासन, एकाग्रता और लगातार कोशिश उन्हें जूनियर गोल्फ से आगे ले जाकर एशियन गेम्स और ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने तक पहुंचा सकती है. नवा रायपुर में डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई को लाने से उस दिलचस्पी को महत्वाकांक्षा में बदलने में मदद मिल सकती है."
नवा रायपुर को गोल्फिंग डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी
Advertisement
वहीं, पीजीटीआई के सीईओ जोहल ने इस बात पर जोर दिया कि नवा रायपुर में एक प्रमुख गोल्फिंग डेस्टिनेशन बनने की क्षमता है. उन्होंने कहा, "नवा रायपुर में एक प्रमुख गोल्फिंग डेस्टिनेशन के तौर पर उभरने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, मेहमाननवाजी और क्षमता है. यहां हमारे पिछले इवेंट वाले साल में ही एक नया टूर्नामेंट शुरू करना, शहर में हमारे भरोसे और खिलाड़ियों व सभी स्टेकहोल्डर्स से मिले उत्साहजनक रिस्पॉन्स को दिखाता है. रेगुलर प्रोफेशनल इवेंट्स, जूनियर प्रोग्राम्स और ज़्यादा लोगों की भागीदारी के साथ, नवा रायपुर भारत की गोल्फिंग राजधानी बनने का सपना देख सकता है."
रायपुर में शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, बोले- हर गरीब परिवार को मिलेगा पक्का और सम्मानजनक घर
इस टूर्नामेंट में कई भारतीय और विदेशी गोल्फर हिस्सा लेंगे. इनमें वीर अहलावत, मनु गंडास, अक्षय शर्मा, हनी बैसोया, खालिन जोशी, राशिद खान, मनु गंडास और महू के ओम प्रकाश चौहान शामिल हैं. अहलावत, युवराज संधू और सप्तक तलवार के साथ आइची-नागोया में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भी हिस्सा लेंगे.
Advertisement
विदेशी गोल्फर्स की लिस्ट में श्रीलंका के एन. थंगराजा और मिथुन परेरा, चेक गणराज्य के स्टेपन डनेक, थाईलैंड के तनापत पिचाईकूल, बांग्लादेश के जमाल हुसैन और बादल हुसैन, नेपाल के सुभाष तमांग, युगांडा के जोशुआ सील, अमेरिका के कोइचिरो सातो और डोमिनिक पिसिरिलो, जापान के ताइगा तनाका, आयरलैंड के डेक्लान केनी और कनाडा के सुखराज सिंह गिल शामिल हैं.
450 एकड़ की झांझ झील के किनारे बना है गोल्फ कोर्स
नया रायपुर में फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट, छत्तीसगढ़ की राजधानी 'नवा रायपुर' में स्थित है. यह गोल्फ कोर्स 450 एकड़ की झांझ झील के किनारे बना है और लगभग 500 एकड़ के जंगल से घिरा हुआ है. इस कोर्स का 'पार' स्कोर 69 है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
खास बात यह है कि यह मध्य भारत में विकसित होने वाला पहला 18-होल वाला गोल्फ कोर्स भी है. ऑस्ट्रेलिया की पैसिफिक कोस्ट डिजाइन ने इस कोर्स को डिजाइन किया है, जबकि एसजीडीसी ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का काम संभाला है. यह कोर्स इस बात का उदाहरण है कि 6,000 यार्ड का गोल्फ कितना चुनौतीपूर्ण और मजेदार हो सकता है. 1 करोड़ रुपए की इस चैंपियनशिप में 132 प्रोफेशनल खिलाड़ी जीत के लिए मुकाबला करेंगे, जिनमें 18 विदेशी गोल्फर भी शामिल हैं. यह इवेंट 15 से 18 सितंबर तक होगा.