'पहले मुसलमान बनाते, फिर करते निकाह...', उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी नाजायज करार! मौलना ने जारी किया फतवा
बरेली वाले मौलाना रजवी ने उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी नाजायज करार दे दिया है. उन्होंने फतवा जारी करते हुए इस गैर इस्लामी करार दिया है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि शरीयत के अनुसार गैर-मुस्लिम से शादी से पहले उसे मुसलमान बनाया जाता.
Follow Us:
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पत्रकार निधि राजदान से शादी को लेकर फतवा जारी कर दिया है. उन्होंने दोनों की शादी को नाजायज करार दिया है. इसे लेकर उन्होंने कहा कि इस्लाम में शादी-विवाह यानी निकाह के लिए कुछ उसूल और शर्तें निर्धारित की गई हैं. उनमें से एक यह है कि लड़का और लड़की दोनों का मुसलमान होना जरूरी माना जाता है. यदि उनमें से कोई एक मुसलमान नहीं है, तो निकाह नहीं हो सकता.
उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी नाजायज करार!
उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला साहब मुसलमान हैं और निधि राजदान गैर-मुस्लिम हैं. इसलिए किसी मुसलमान का गैर-मुस्लिम के साथ निकाह नहीं हो सकता. यदि इस प्रकार की शादी होती है, तो इस्लामी दृष्टिकोण के अनुसार उसे निकाह नहीं माना जाएगा, बल्कि वह विवाह नाजायज माना जाएगा.
'पहले मुसलमान बनाते, फिर करते निकाह...'
मौलाना रजवी बरेलवी ने कहा कि यदि निधि राजदान इस्लाम स्वीकार कर लेतीं और उसके बाद उमर अब्दुल्ला के साथ निकाह होता, तो उसे जायज करार दिया जा सकता था, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ है. जब ऐसा नहीं हुआ है, तो फिर इस दृष्टिकोण के अनुसार यह निकाह नाजायज माना जाएगा.
उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी के खिलाफ मौलना ने जारी किया फतवा
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीते 30-31 अक्टूबर को पत्रकार और NDTV की पूर्व सीनियर एकंर रहीं निधि राजदान के साथ सगाई/शादी की थी. इसको लेकर उमर ने शनिवार को निधि के साथ दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था कि- ‘कल एक नई शुरुआत हुई, निधि.’ इसके बाद निधि की ओर से भी पोस्ट का जवाब दिया गया और लिखा: "It's Done Bro"
A new journey began yesterday 💍@Nidhi https://t.co/BXbdLq2d1H
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 31, 2026Advertisement
दोनों की ही है दूसरी शादी!
इस दौरान उन्होंने पोस्ट के साथ रिंग इमोजी भी लगाया था. इसी बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की सगाई के साथ-साथ शादी भी हुई है. क्योंकि एक तस्वीर में निधि ने लाल शरारा पहना है, दूसरी में साड़ी. दोनों के बैकग्राउंड भी अलग-अलग हैं. हालांकि, उमर अब्दुल्ला या निधि रजदान की ओर से शादी या सगाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. आपको बता दें कि उमर
Bareilly, Uttar Pradesh: On Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah's marriage, Maulana Shahabuddin Razvi says, "Islam has laid down certain rules and guidelines for marriage. Both the man and the woman must be Muslims. If either one of them is a non-Muslim, the Nikah cannot take place. Chief Minister Omar Abdullah is a Muslim, while his wife, Nidhi Razdan, is a non-Muslim. Therefore, according to Islamic principles, a Muslim cannot marry a non-Muslim through Nikah. If such a marriage takes place, it is not considered valid under Islamic law. However, if the non-Muslim partner accepts Islam and embraces the faith before the Nikah, the marriage can be considered valid. That did not happen in this case, so the marriage is not valid according to Islamic principles..."
— IANS (@ians_india) November 1, 2026
अब्दुल्ला और निधि, दोनों की दूसरी शादी है.
यह भी पढ़ें
उमर अब्दुल्ला की पहली पत्नी पायल के साथ इस साल 31 जुलाई को तलाक हुआ था. वहीं निधि की पहली शादी मशहूर पत्रकार और रेडियो जॉकी नीलेश मिसरा के साथ हुआ था. दोनों की दूसरी हाईप्रोफाइल शादी की डिनर पार्टी में सूत्रों के अनुसार कई बड़े मेहमान शामिल हुए.