×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'आपके तप को बेकार नहीं जाने दूंगा...', जादवपुर रैली में गरजे PM मोदी, ममता की TMC पर बोला तीखा हमला

पश्चिम बंगाल के जादवपुर में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास का भरोसा देते हुए कहा कि जनता का समर्थन बीजेपी के साथ है. उन्होंने टीएमसी पर निशाना साधते हुए क्षेत्र के विकास और जनता की मेहनत का उचित परिणाम देने का वादा किया.

'आपके तप को बेकार नहीं जाने दूंगा...', जादवपुर रैली में गरजे PM मोदी, ममता की TMC पर बोला तीखा हमला
Image Source: X/ @BJP4India
Advertisement

पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर में है. पहले चरण के मतदान के बाद अब सभी दलों ने दूसरे चरण में पड़ने वाली सीटों पर अपनी ताकत झोंक दी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चुनावी रैली पर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए पार्टी के पक्ष में माहौल खड़ा कर रहे हैं. इसी कड़ी में में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के जादवपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दावा किया कि बंगाल का हर व्यक्ति बीजेपी की सरकार के लिए समर्थन दे रहा है. इस दौरान, पीएम मोदी ने सत्तारूढ़ टीएमसी पर भी तीखा प्रहार किया.

विकास का भरोसा और जनता से वादा

जादवपुर की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैं विश्वास दिलाता हूं कि जो लोग धूप में तप कर रहे हैं, मैं उनका तप बेकार नहीं जाने दूंगा. इस क्षेत्र का विकास करके मैं आपके इस तप को ब्याज समेत लौटाऊंगा.'

मतदान को लेकर पीएम मोदी का बड़ा दावा

पहले चरण के मतदान को लेकर पीएम मोदी ने कहा, 'देश आजाद होने के बाद कभी ऐसा मतदान नहीं देखा. हर तरफ यही चर्चा है कि भाजपा को जनता का समर्थन मिला है. आज बंगाल के छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े व्यापारी भयमुक्त होकर भाजपा के साथ हैं. आज बंगाल के टैक्सीवालों से लेकर रिक्शा चालकों तक सभी बीजेपी की सरकार के लिए समर्थन दे रहे हैं. आज नाव चलाने वाले हों या नाम कमाने वाले हों, हर कोई खुलेआम परिवर्तन के लिए बीजेपी के भरोसे पर बंगाल का भाग्य बनाने के लिए तैयार है. सरकारी कर्मचारी से लेकर पुलिसकर्मियों तक सभी उज्जवल बंगाल के लिए मैदान में आए हैं. शिक्षकों से लेकर वकील और डॉक्टर तक सभी भाजपा के समर्थन में उतरे हुए हैं.'

Advertisement

टीएमसी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'पिछले 15 सालों में टीएमसी ने बंगाल को केवल लूटने का काम किया है. ऐसा कोई काम नहीं, जहां टीएमसी का करप्शन नहीं. इसलिए बंगाल की जनता कह रही है कि भर्ती घोटाला, चिटफंड घोटाला, कोयला खनन घोटाला, बालू खनन घोटाला, गरीबों के राशन की लूट, तस्करों को छूट और कटमनी व कमीशन नहीं चलेगा.'

महिला आरक्षण पर भी टीएमसी को घेरा

महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी पीएम मोदी ने टीएमसी पर हमला बोला. उन्होंने कहा, 'बीजेपी का विश्वास है कि बेटी सशक्त होगी, तो समाज सशक्त होगा. इसलिए हम हर योजना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि बंगाल की हर बहन आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने. लेकिन आपने देखा कि कुछ दिन पहले देश की संसद में टीएमसी और उसके साथियों ने महिला आरक्षण का विरोध किया. देश चाहता है कि राजनीति में बेटियों की भागीदारी बढ़े. लेकिन TMC नहीं चाहती. बीजेपी चाहती है कि देश की नारी शक्ति सशक्त हो, लेकिन टीएमसी इसके विरोध में खड़ी हो गई है.'

Advertisement

जादवपुर यूनिवर्सिटी पर टिप्पणी

जादवपुर यूनिवर्सिटी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'इस यूनिवर्सिटी का नाम दुनिया भर में सम्मान से लिया जाता था. कैंपस की नींव ही राष्ट्रवाद पर रखी गई थी. लेकिन आज यहां की स्थिति देखिए, कैंपस के अंदर धमकियां दी जा रही हैं, दीवारों पर देशविरोधी बातें लिखी जा रही हैं और छात्र अपनी पढ़ाई के बजाय सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं.' उन्होंने कहा, 'जो सरकार अपने ही राज्य के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान को नहीं बचा सकती, वो बंगाल का भविष्य क्या बचाएगी, बंगाल के नौजवानों के भविष्य क्या बचाएगी.'

कमल छाप वोट को लेकर अपील

Advertisement

जादवपुर की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कमल छाप पर दिया आपका हर वोट दवाई, सिंचाई और सुनवाई, हर चीज की आजादी देगा. कमल छाप पर दिया आपका हर वोट उस सोच से आजादी देगा, जो बंगाल में हिंसा और रक्तपात को बढ़ावा देती है.  कमल छाप पर दिया आपका हर वोट आपके सपनों को उड़ान देगा, बंगाल को फिर से भारत का नंबर 1 स्टेट बनाएगा। कमल छाप पर दिया आपका हर वोट बंगाल को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का बंगाल बनाएगा.'

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि जादवपुर की इस जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास, सुरक्षा और राजनीतिक बदलाव को मुख्य मुद्दा बनाते हुए टीएमसी सरकार पर तीखे सवाल उठाए. उन्होंने जनता से सीधे तौर पर भाजपा के पक्ष में समर्थन की अपील की और बंगाल के भविष्य को लेकर बड़े वादे किए. अब देखना होगा कि चुनावी माहौल में उनके इन बयानों का कितना असर मतदाताओं पर पड़ता है और राज्य की सियासत किस दिशा में आगे बढ़ती है.

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें