Advertisement
हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री युवा कौशल सम्मान योजना के तहत 2000 युवाओं को मिलेगा इंटर्नशिप का मौका
Haryana Internship Yojana: सरकार का मानना है कि इस मिशन से न सिर्फ प्रदेश का औद्योगिक विकास तेज होगा, बल्कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए मौके भी मिलेंगे. यह मिशन हरियाणा को नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे ले जाने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है.
Advertisement
CM Yuva Kaushal Samman Yojana: हरियाणा सरकार उद्योगों में नए प्रयोग यानी नवाचार को बढ़ावा देने और नए उद्यमी तैयार करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. राज्य में पहली बार हरियाणा इनोवेशन मिशन बनाया जाएगा, जिसकी कमान खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संभालेंगे. सरकार का मानना है कि इस मिशन से न सिर्फ प्रदेश का औद्योगिक विकास तेज होगा, बल्कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए मौके भी मिलेंगे. यह मिशन हरियाणा को नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे ले जाने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है.
भविष्य विभाग के तहत काम करेगा मिशन
यह इनोवेशन मिशन राज्य के भविष्य विभाग के अधीन गठित किया जाएगा और यह स्टेट इनोवेशन सोसाइटी के माध्यम से काम करेगा. इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में नई सोच, नए विचार और उद्यमिता की संस्कृति को मजबूत करना है, ताकि युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बन सकें. सरकार चाहती है कि हरियाणा में इनोवेशन को एक मजबूत सिस्टम के रूप में विकसित किया जाए.
Advertisement
अनुभवी लोगों की टीम संभालेगी जिम्मेदारी
Advertisement
भविष्य विभाग के प्रशासनिक सचिव को इस सोसाइटी का मुख्य समन्वयक और पदेन सदस्य सचिव बनाया जाएगा, जबकि विभाग के निदेशक को मिशन निदेशक की जिम्मेदारी दी जाएगी. मुख्यमंत्री की सिफारिश पर देश के जाने-माने उद्योगपति, तकनीक और आईटी विशेषज्ञ, विनिर्माण और इंजीनियरिंग क्षेत्र के प्रतिनिधि तथा कृषि और कृषि प्रौद्योगिकी से जुड़े अनुभवी लोग इस मिशन में शामिल किए जाएंगे. इससे मिशन को सही दिशा और मजबूत मार्गदर्शन मिलेगा.
IIT-NIT जैसे संस्थान देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
Advertisement
इस मिशन में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईटी और एनआईटी, नवाचार संस्थान, रिसर्च सेंटर, स्टार्टअप इनक्यूबेटर और एक्सीलरेटर के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे. ये सभी लोग तकनीक, डिजिटल इनोवेशन, उद्योग विकास, कृषि और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में सुझाव देंगे. इसके अलावा यह मिशन अटल इनोवेशन मिशन और नीति आयोग के साथ मिलकर काम करेगा, जिससे हरियाणा के लिए एक मजबूत और प्रभावी राज्य इनोवेशन मॉडल तैयार किया जा सके.
सरकार, उद्योग और शिक्षा जगत को जोड़ेगा मिशन
हरियाणा इनोवेशन मिशन की बड़ी जिम्मेदारी यह होगी कि सरकार, उद्योग, विश्वविद्यालय, रिसर्च संस्थान, इनक्यूबेटर, फाउंडेशन और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को एक मंच पर लाया जाए. इसके जरिए उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से नई नीतियां बनाई जाएंगी और भविष्य के क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा. यह मिशन हरियाणा की इनोवेशन व्यवस्था को मजबूत और व्यवस्थित रूप देने का काम करेगा.
Advertisement
नए उद्यम और स्टार्टअप को मिलेगा पूरा सहारा
मिशन के तहत सरकार की क्षमता बढ़ाने, नए उद्यम शुरू कराने और स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे. इसके साथ ही किए गए प्रयासों का मूल्यांकन भी किया जाएगा ताकि सही दिशा में सुधार हो सके. हैकाथॉन, स्टार्टअप इनक्यूबेशन, मेंटरशिप, आधुनिक ढांचा और नई तकनीकों को अपनाने जैसे कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को अपने आइडिया को जमीन पर उतारने का मौका मिलेगा.
हरियाणा 2047 के लक्ष्यों से जोड़ा जाएगा मिशन
Advertisement
यह इनोवेशन मिशन राज्य की दीर्घकालिक योजना मिशन हरियाणा 2047 के लक्ष्यों से जुड़ा होगा. यानी नवाचार को इस तरह बढ़ावा दिया जाएगा कि उससे प्रदेश में उद्योगों की ग्रोथ हो, नए रोजगार पैदा हों और हरियाणा आर्थिक रूप से और मजबूत बने. खास क्षेत्रों की जरूरतों के हिसाब से योजनाएं तैयार की जाएंगी.
युवाओं को मिलेगा इंटर्नशिप का सुनहरा मौका
सरकार ने युवाओं के लिए एक और बड़ी पहल की है. हर जिले में पीपीपी मॉडल के तहत उत्कृष्टता केंद्र बनाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री युवा कौशल सम्मान योजना के तहत दो हजार से ज्यादा स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को अलग-अलग उद्योगों में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा. इन छात्रों को हर महीने 10 हजार रुपये का मानदेय भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें सीखने के साथ आर्थिक सहारा भी मिलेगा.
Advertisement
स्कूलों में बढ़ेगी इनोवेशन की सोच
यह भी पढ़ें
सरकार की योजना है कि प्रदेश के सभी स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएं. इससे छठी से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नए प्रयोग करने की आदत विकसित होगी. इसका मकसद है कि बच्चे छोटी उम्र से ही इनोवेशन और तकनीक से जुड़ें और भविष्य के लिए खुद को तैयार करें.