×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, UP में बदलेगा पशुपालन सिस्टम, किसानों को फ्री मिलेगा चारे का बीज

CM Yogi: यहां एथनोमेडिसिन यानी पारंपरिक और देसी इलाज की व्यवस्था भी लगातार उपलब्ध रहेगी. इससे गांवों में रहने वाले पशुपालकों को अब अपने पशुओं के इलाज के लिए दूर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा और समय पर इलाज मिल सकेगा.

Author
04 Feb 2026
( Updated: 04 Feb 2026
04:31 AM )
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, UP में बदलेगा पशुपालन सिस्टम, किसानों को फ्री मिलेगा चारे का बीज
Image Source: Social Media
Advertisement

UP Farmers will get Free Fodder Seeds: योगी सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के सभी ब्लॉकों में पशुओं के इलाज के लिए पशुधन औषधि केंद्र खोले जाएंगे. इन केंद्रों पर पशुओं को दवा और इलाज की सुविधा चौबीसों घंटे मिलेगी. खास बात यह है कि यहां एथनोमेडिसिन यानी पारंपरिक और देसी इलाज की व्यवस्था भी लगातार उपलब्ध रहेगी. इससे गांवों में रहने वाले पशुपालकों को अब अपने पशुओं के इलाज के लिए दूर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा और समय पर इलाज मिल सकेगा.

पीपीपी मॉडल पर शुरू होंगी वेटनरी सेवाएं

मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि गोवंश और अन्य पशुओं के बेहतर इलाज के लिए सरकार पीपीपी यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर वेटनरी और पैरावेटनरी सेवाएं शुरू करने जा रही है. इसके साथ ही पशुओं की सही जांच के लिए पैथोलॉजी केंद्र भी खोले जाएंगे, जहां खून और अन्य जांच आसानी से हो सकेगी. इससे बीमारियों की पहचान जल्दी होगी और पशुओं की जान बचाने में मदद मिलेगी.

Advertisement

योगी सरकार का बड़ा फैसला, स्कूल बंद होने पर टीचर्स को भी मिलेगा ऑफ, शिक्षकों की जबरन ड्यूटी पर रोक

किसानों को मिलेगा मुफ्त चारे का बीज

किसानों और पशुपालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नई चारा नीति लागू की है. इस नीति के तहत किसानों को चारे का बीज बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा. इसका मकसद यह है कि किसान अपने ही खेतों में चारे की खेती कर सकें और उन्हें बाहर से महंगा चारा न खरीदना पड़े. इससे पशुपालकों का खर्च कम होगा और पशुओं को भरपूर पोषण भी मिलेगा.

Advertisement

अनुदान की राशि में हुई बड़ी बढ़ोतरी

धर्मपाल सिंह ने बताया कि पशुपालकों को लाभ देने वाली योजनाओं के लिए सरकार ने अनुदान की राशि में बड़ा इजाफा किया है. वर्ष 2021-22 में जहां इस मद में 6.02 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे थे, वहीं वर्ष 2025-26 में यह राशि बढ़ाकर 22.45 करोड़ रुपये कर दी गई है, जो लगभग साढ़े तीन गुना है. बकरी, भेड़, सूकर और बैकयार्ड कुक्कुट पालन जैसी योजनाओं से पशुपालकों की आमदनी बढ़ेगी और उनके परिवारों का पोषण स्तर भी बेहतर होगा.

पशुपालन से बढ़ रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था

Advertisement

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में पशुजन्य उत्पादों का कुल मूल्य लगातार बढ़ रहा है. वर्ष 2017-18 में यह मूल्य 0.99 लाख करोड़ रुपये था, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये हो गया है. पशुपालन क्षेत्र में सकल मूल्यवर्धन में लगभग 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो इस क्षेत्र के तेज विकास को दर्शाता है.

दुग्ध और अंडा उत्पादन में जबरदस्त उछाल

उत्तर प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई है. वर्ष 2017-18 में जहां दूध उत्पादन 290.52 लाख मीट्रिक टन था, वहीं वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर 388.15 लाख मीट्रिक टन हो गया है, यानी करीब 33 प्रतिशत की वृद्धि. इसी तरह अंडा उत्पादन भी तेजी से बढ़ा है. पहले जहां उत्पादन 244 करोड़ अंडे था, अब यह बढ़कर 611 करोड़ अंडे हो गया है, जो लगभग ढाई गुना है.

बर्ड फ्लू को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क

यह भी पढ़ें

बिहार में फैल रहे बर्ड फ्लू को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह सतर्क है. बिहार से लगे सभी सीमावर्ती जिलों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है. वहां से आने वाले मुर्गियों और अंडों से जुड़े वाहनों की जांच की जा रही है. इसके साथ ही सीमावर्ती जिलों में वैक्सीन और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है. फिलहाल उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें