×
जिस पर देशकरता है भरोसा

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, बुजुर्गों को ट्रेन से कराएगी मुफ्त तीर्थ यात्रा

Haryana: इस नई व्यवस्था के लिए हरियाणा सरकार और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के बीच एक समझौता किया गया है. इस समझौते के बाद बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ यात्रा और भी आसान और सुविधाजनक हो जाएगी.

Author
12 Mar 2026
( Updated: 12 Mar 2026
03:24 PM )
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, बुजुर्गों को ट्रेन से कराएगी मुफ्त तीर्थ यात्रा
Image Source: Social Media

Free Pilgrimage by Train for Elderly: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों के लिए चल रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में एक नया कदम उठाया है. अब राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन केवल बसों से ही नहीं, बल्कि ट्रेनों के माध्यम से भी कराए जाएंगे. इस नई व्यवस्था के लिए हरियाणा सरकार और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के बीच एक समझौता किया गया है. इस समझौते के बाद बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ यात्रा और भी आसान और सुविधाजनक हो जाएगी.

हरियाणा सरकार और IRCTC के बीच हुआ समझौता

मंगलवार को हरियाणा सरकार और IRCTC के अधिकारियों के बीच एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए. सरकार की ओर से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग और IRCTC के सर्कल रीजनल मैनेजर हरजोत सिंह संधू ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए. सरकार के अनुसार इस योजना का उद्देश्य राज्य के उन बुजुर्ग लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराना है, जो आर्थिक कारणों से यात्रा नहीं कर पाते. अब ट्रेन के जरिए ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं को आरामदायक तरीके से यात्रा करवाई जा सकेगी.

पहले बसों से करवाई जाती थी तीर्थ यात्रा

इस योजना की शुरुआत के बाद से अब तक हरियाणा के अलग-अलग जिलों से हजारों बुजुर्ग श्रद्धालुओं को हरियाणा परिवहन विभाग की वोल्वो बसों के जरिए विभिन्न धार्मिक स्थलों पर ले जाया जा चुका है. इनमें अयोध्या समेत कई महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान शामिल रहे हैं.
अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर इस योजना को और बड़ा बनाया जा रहा है. इसलिए बसों के साथ-साथ ट्रेनों से भी तीर्थ यात्रा करवाने का फैसला लिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा बुजुर्ग इस सुविधा का लाभ उठा सकें.

इन प्रमुख तीर्थ स्थलों पर कराई जाएगी यात्रा

हरियाणा सरकार और IRCTC के बीच हुए समझौते के अनुसार श्रद्धालुओं को कई प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी. इनमें अयोध्या, वाराणसी, पटना साहिब, नांदेड़ साहिब, पुष्कर, वैष्णो देवी, शिरडी और शनि शिंगणापुर जैसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शामिल हैं.
सरकार का कहना है कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर और भी नए तीर्थ स्थान इस सूची में जोड़े जा सकते हैं, ताकि श्रद्धालुओं को ज्यादा विकल्प मिल सकें.

यात्रा के दौरान मिलेगी पूरी मुफ्त सुविधा

इस योजना के तहत ट्रेन में कुल 11 कोच लगाए जाएंगे. इनमें से 10 कोच श्रद्धालुओं के लिए होंगे और एक कोच सेवा स्टाफ के लिए रखा जाएगा.
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने की व्यवस्था, तीर्थ स्थल तक पहुंचने के लिए बसों की सुविधा और रहने की व्यवस्था भी सरकार की तरफ से पूरी तरह मुफ्त होगी. यानी बुजुर्गों को यात्रा के दौरान किसी भी तरह का खर्च नहीं करना पड़ेगा.

कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ

यह भी पढ़ें

हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं. इस योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हरियाणा के वरिष्ठ नागरिक आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही उनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए.
जो लोग इन शर्तों को पूरा करते हैं, वे तीर्थ यात्रा के लिए सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. इसके बाद चयनित श्रद्धालुओं को मुफ्त तीर्थ यात्रा का मौका दिया जाता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें