जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘नियुक्ति पत्र के बाद शिक्षक से पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, CM योगी की चेतावनी, बोले-नकल माफिया की कमर तोड़ने की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प और निपुण भारत के तहत बेसिक शिक्षा में सुविधाओं का सैचुरेशन 36 से बढ़कर 96 फीसदी हुआ है. माध्यमिक शिक्षा में 2,300 से अधिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत नए भवन और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हुए हैं.

‘नियुक्ति पत्र के बाद शिक्षक से पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, CM योगी की चेतावनी, बोले-नकल माफिया की कमर तोड़ने की जिम्मेदारी
Image Credits: UPPRD
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज में धरने पर बैठे युवाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने माध्यमिक शिक्षा मंत्री से एनसीटीई को पत्र लिखकर इन युवाओं को एक बार राहत देने या एक निश्चित समय के बाद प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने की व्यवस्था करने को कहा. बोले, नौजवानों के हौसलों पर ब्रेकर लगाने वाली जड़ता की शिकार व्यवस्था को बदलना होगा.
 
एआई नहीं, शिक्षक बताएगा क्या सही और क्या गलत

नवचयनित शिक्षकों से मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उत्तर और गूगल जानकारी दे सकता है, लेकिन क्या सही है और क्या गलत, इसकी पहचान शिक्षक ही कराएगा. छात्र के मन में कब, क्या और कहां की जिज्ञासा शिक्षक पैदा कर सकता है. यही जिज्ञासा इनोवेशन और रिसर्च का आधार बनेगी.
 
उन्होंने कहा कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर और लैब बना सकती है, उद्योगों के लिए माहौल दे सकती है, लेकिन इनका उपयोग इनोवेशन और रोजगार के लिए कैसे होगा, यह शिक्षकों के प्रशिक्षित विद्यार्थी तय करेंगे. वर्ष 2047 में आज के 12 से 17 वर्ष के बच्चे अलग-अलग क्षेत्रों में देश का नेतृत्व कर रहे होंगे.
 
मुख्यमंत्री ने गुरु वशिष्ठ, विश्वामित्र, महर्षि वाल्मीकि, गुरु संदीपनी और चाणक्य से लेकर महामना मदन मोहन मालवीय, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तक का उल्लेख करते हुए शिक्षक की भूमिका समझाई.
 
2,300 से अधिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार से काम

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प और निपुण भारत के तहत बेसिक शिक्षा में सुविधाओं का सैचुरेशन 36 से बढ़कर 96 फीसदी हुआ है. माध्यमिक शिक्षा में 2,300 से अधिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत नए भवन और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हुए हैं. 1,500 से अधिक राजकीय इंटर कॉलेजों की नई बिल्डिंग बन चुकी है. स्कूलों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, लैब और अटल टिंकरिंग लैब विकसित की जा रही हैं.
 
उन्होंने कहा कि नौ वर्ष पहले बीमारू कहा जाने वाला उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना है. प्रदेश बॉटम फाइव से टॉप थ्री में आया है. अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय तीन गुना हुई है.
 
समाज बांटने वालों से छात्रों को करें सावधान

मुख्यमंत्री योगी ने शिक्षकों से कहा कि उनकी जिम्मेदारी सिर्फ अच्छा परीक्षा परिणाम देने तक सीमित नहीं है. विद्यालय को छात्रों की जिज्ञासा का केंद्र बनाएं. पाठ्यक्रम के साथ महापुरुषों की जीवनी और देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी दें. समाज को बांटने वाले लोगों से भी छात्रों को सावधान करें. शिक्षक का आचरण छात्रों को प्रेरणा देता है.
 
विद्यादान सबसे बड़ा काम: ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विद्यादान सबसे बड़ा काम है. शिक्षक की जिम्मेदारी सिर्फ पढ़ाना नहीं, समाज को सही दिशा दिखाना भी है. उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार में पर्ची और खर्ची पर नौकरियां लगती थीं. आज प्रदेश में 85 मेडिकल कॉलेज काम कर रहे हैं और गोरखपुर व रायबरेली में दो एम्स हैं.
 
पहले योग्य रह जाते थे: गुलाब देवी

Advertisement

यह भी पढ़ें

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि नवचयनित अभ्यर्थियों ने योग्यता और परिश्रम से जिम्मेदारी हासिल की है. पहले योग्य अभ्यर्थी रह जाते थे और जातियों के आधार पर चयन होता था. उन्होंने चयनित प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों को बधाई दी.
 
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, सचिव माध्यमिक शिक्षा किंजल सिंह और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें