×
जिस पर देशकरता है भरोसा

किसानों की बढ़ेगी आय! हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, देशभर में होगी एक्सपोजर विजिट

Haryana: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि अब राज्य के अलग-अलग जिलों से प्रगतिशील किसानों को दूसरे राज्यों में अध्ययन यात्रा (एक्सपोजर विजिट) पर भेजा जाएगा.

Author
16 May 2026
( Updated: 16 May 2026
04:38 PM )
किसानों की बढ़ेगी आय! हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, देशभर में होगी एक्सपोजर विजिट
Image Source: Nayab Saini Tweet
Advertisement

Haryana: हरियाणा सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें नई तकनीकों से जोड़ने के लिए एक नई और महत्वपूर्ण पहल शुरू की है. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि अब राज्य के अलग-अलग जिलों से प्रगतिशील किसानों को दूसरे राज्यों में अध्ययन यात्रा (एक्सपोजर विजिट) पर भेजा जाएगा. इसका मकसद यह है कि किसान खुद जाकर देखें और समझें कि देश के दूसरे हिस्सों में खेती किस तरह आधुनिक तरीकों से की जा रही है, ताकि वे भी अपनी खेती में बेहतर बदलाव ला सकें....

देश के अलग-अलग राज्यों में जाएगा किसान

इस योजना के तहत हरियाणा के किसानों को गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना जैसे राज्यों में ले जाया जाएगा. इन राज्यों को इसलिए चुना गया है क्योंकि यहां खेती के अलग-अलग सफल मॉडल पहले से काम कर रहे हैं...जैसे गुजरात में पानी की बचत के लिए ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी सिंचाई तकनीक का अच्छा उपयोग होता है, महाराष्ट्र में अंगूर और अनार की बागवानी बड़े स्तर पर की जाती है, और तेलंगाना में बीज उत्पादन की आधुनिक तकनीकें विकसित हो रही हैं.
सरकार चाहती है कि किसान इन तरीकों को नजदीक से देखकर सीखें और फिर उन्हें अपने खेतों में अपनाएं, जिससे उनकी पैदावार और आमदनी दोनों बढ़ सके...

किसानों को मिलेगा सीधा बाजार से जुड़ने का अनुभव

इस योजना का एक अहम हिस्सा यह भी है कि किसानों को सिर्फ खेती ही नहीं, बल्कि अपने उत्पाद को बाजार तक पहुंचाने का तरीका भी सिखाया जाएगा. किसानों को यह समझाया जाएगा कि कैसे वे बिचौलियों पर निर्भर रहने के बजाय सीधे खरीदारों और बाजारों से जुड़ सकते हैं.
इसके अलावा उन्हें यह भी दिखाया जाएगा कि दूसरे राज्यों के किसान कैसे अपनी फसलों की ग्रेडिंग, पैकेजिंग और ब्रांडिंग करके उन्हें बेहतर कीमत पर बेच रहे हैं. इससे किसानों को यह समझने में मदद मिलेगी कि खेती सिर्फ उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे एक व्यवसाय की तरह भी आगे बढ़ाया जा सकता है...

Advertisement

गांव स्तर पर तैयार होंगे ‘मास्टर ट्रेनर’ किसान

सरकार की इस पूरी योजना का एक बड़ा उद्देश्य यह भी है कि जो किसान इन यात्राओं पर जाएंगे, वे वापस आकर अपने गांव और जिले के दूसरे किसानों को भी नई तकनीकों के बारे में जानकारी दें. यानी ये किसान ‘मास्टर ट्रेनर’ की तरह काम करेंगे और अपने अनुभव को दूसरों तक पहुंचाएंगे.
इससे एक ऐसा नेटवर्क तैयार होगा, जहां एक किसान दूसरे किसान को सीधा फायदा पहुंचा सकेगा और धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में खेती के तरीके बदलते जाएंगे.

खेती में बदलाव और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती का लक्ष्य

यह भी पढ़ें

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का कहना है कि इस पहल से किसानों को आधुनिक खेती, पानी के सही इस्तेमाल और प्राकृतिक खेती जैसे तरीकों की व्यावहारिक जानकारी मिलेगी...जब किसान खुद देखकर और समझकर सीखेंगे, तो वे ज्यादा आत्मविश्वास के साथ नए प्रयोग कर पाएंगे.
सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से हरियाणा की खेती में बड़ा बदलाव आएगा, किसानों की आमदनी बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें