3 लाशों के साथ कार में क्या कर रहा था ‘बाबा’, दिल्ली पीरागढ़ी केस में पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, तांत्रिक कनेक्शन!
दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके से कार में मिली तीन लाशों के मामले में नया मोड़ आ गया. कार का जो CCTV सामने आया है उसके मुताबिक, कार में एक ‘बाबा’ भी सवार था. —————————————
Follow Us:
Delhi: दिल्ली के पीरागढ़ी में तीन लोगों का शव कार में मिलने के बाद सनसनी मच गई. केस की जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिला है. पुलिस के हाथ कार का CCTV फुटेज लगा है. जिसमें कार के अंदर लाशों के साथ एक चौथे शख्स की मौजूदगी पाई गई.
पुलिस के मुताबिक, कार का जो CCTV सामने आया है उसके मुताबिक, कार में एक ‘बाबा’ भी सवार था. ये ‘बाबा’ ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा था. ऐसे में पुलिस इस सुसाइड के पीछे तंत्र-मंत्र और काला जादू के एंगल से भी जांच कर रही है. पुलिस कई सवालों का जवाब तलाश रही है. क्या तीनों ने किसी झांसे में आकर ये कदम उठाया? क्या उनको तंत्र विद्या के जरिए वश में किया गया है? क्या ये हत्या है और इसे सुसाइड की शक्ल दी जा रही है. पुलिस कार में बैठे चौथे शख्स की तलाश कर रही है.
‘बाबा’ के वेश में था चौथा शख्स
CCTV फुटेज के मुताबिक, कार में नजर आया चौथा शख्स 'बाबा' की वेशभूषा में था. पुलिस को शक है कि उसका लिंक मामले में हो सकता है. वह लाशों के साथ क्या कर रहा था? सुसाइड से निकलकर ये मामला सुनियोजित साजिश के तहत हत्या का रूप ले रहा है.
यह भी पढ़ें- वीडियो बना प्रेम बाईसा का काल! सर्दी जुकाम का इंजेक्शन और 3 मिनट में मौत, साध्वी मामले में कौनसा सच छुपा रहे पिता?
हालांकि लाशों के साथ कार में रखा मोबाइल और कुछ गहने मिले थे, इससे लूट के लिए हत्या के एंगल को खारिज किया जा रहा है, लेकिन कार में चौथा आदमी क्या कर रहा था? इस सवाल के जवाब के लिए पुलिस CCTV में नजर आए शख्स की तलाश कर रही है. वहीं, पुलिस को लाशों के पास से तीन गिलास और कोल्ड ड्रिंक की एक बोतल मिली थी, जिनसे तीखी और संदिग्ध गंध आ रही थी. ऐसे में सवाल एक और है कि क्या कोल्ड ड्रिंक में कुछ संदिग्ध पदार्थ मिलाया गया था. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है. बताया जा रहा है कार बापरौला इलाके की तरफ से आ रही थी.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, रविवार 8 फरवरी को दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में फ्लाईओवर के पास एक संदिग्ध कार मिली थी. इस कार से तीन शव बरामद किए गए. मृतकों में दो पुरुष और महिला थी. इन तीनों की पहचान 76 वर्षीय रणधीर सिंह, 40 वर्षीय शिव नरेश और 40 वर्षीय महिला लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है. मौत की असली वजह क्या है ये पता लगाने के लिए पुलिस को फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement