जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू का लखनऊ दौरा, सिख गुरुद्वारा कमेटी से की मुलाकात, CM योगी के कार्यों को सराहा

सरदार परविंदर सिंह ने बताया कि योगी आदित्यनाथ पिछले कुछ साल में सिख धर्म के गुरुओं के प्रकाश उत्सव, शहीदी पर्व और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर लगभग 100 कार्यक्रमों में शामिल रहे.

Author
18 Sep 2026
( Updated: 18 Sep 2026
01:26 PM )
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू का लखनऊ दौरा, सिख गुरुद्वारा कमेटी से की मुलाकात, CM योगी के कार्यों को सराहा
Image Source- X/@myogioffice
Advertisement

दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू लखनऊ पहुंचे. यहां उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य और उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह ने उनसे मुलाकात की. उनके साथ कमेटी के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उनसे भेंट की. 

भेंट के दौरान सरदार परविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सिख समाज के हित में किए जा रहे कार्यों और अहम फैसलों की जानकारी उपराज्यपाल को दी. 

वीर बाल दिवस के आयोजन की पहल 

सरदार परविंदर सिंह ने बताया कि साल 2017 में उन्होंने CM योगी के सामने वीर बाल दिवस के आयोजन की पहल रखी थी. साल 2018 में फिर आग्रह किया था कि चारों साहिबजादों की महान शहादत को देखते हुए वीर बाल दिवस (साहिबजादा दिवस) को सम्मानपूर्वक मनाया जाना चाहिए.

उनके अनुसार मुख्यमंत्री ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए लखनऊ से इसकी शासकीय स्तर पर शुरुआत की. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर पहली बार गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश और कीर्तन-गुरबाणी का आयोजन भी कराया. 

Advertisement

सरदार परविंदर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कक्षा 8, 9 और 10 के पाठ्यक्रम में श्री गुरु नानक देव जी, श्री गुरु तेग बहादुर जी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और चारों साहिबजादों के इतिहास को शामिल किया गया है. वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रदेश के लगभग तीन करोड़ विद्यार्थी भाषण, निबंध, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं, जिससे नई पीढ़ी तक सिख गुरुओं और साहिबजादों के इतिहास और बलिदान की कहानियां पहुंच रही हैं.

CM योगी ने करवाए कई कार्यक्रम

सरदार परविंदर सिंह ने बताया कि योगी आदित्यनाथ पिछले कुछ साल में सिख धर्म के गुरुओं के प्रकाश उत्सव, शहीदी पर्व और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर लगभग 100 कार्यक्रमों में शामिल रहे. 
उन्होंने यह भी बताया कि उनके अनुरोध पर लखनऊ में खालसा चौक का निर्माण कराया गया और प्रदेश के विभिन्न गुरुद्वारों के जीर्णोद्धार और विकास के लिए भी सरकार ने धनराशि उपलब्ध करवाई.

Advertisement

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिख समाज को राजनीतिक, सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में प्रतिनिधित्व और भागीदारी देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं. उन्होंने उपराज्यपाल को बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के साथ-साथ सिख समाज की धार्मिक भावनाओं और गौरवशाली इतिहास को भी सम्मान दिया जा रहा है. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू जी को भेंट किया गया. साथ ही शॉल और पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया गया. 

यह भी पढ़ें- UP International Trade Show: ग्रेटर नोएडा में दिखेगा मेरठ खेल विश्वविद्यालय का थ्री-डी मॉडल, पहली बार बनेगा स्पोर्ट्स पवेलियन

इसके अतिरिक्त गुरुद्वारा यहियागंज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में भी सरदार परविंदर सिंह ने सहभागिता की और प्रतिनिधिमंडल की ओर से उपराज्यपाल महोदय का स्वागत और अभिनंदन किया. प्रतिनिधिमंडल में सरदार तरनजीत सिंह, सरदार हरप्रीत सिंह, सरदार चरणजीत सिंह होरा, सरदार कवलजीत सिंह एवं सरदार त्रिलोचन सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़ें

सरदार परविंदर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का सिख समाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सिख समाज के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त करता है. साथ ही 
प्रदेश में सामाजिक समरसता, धार्मिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर सहयोग करता रहेगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें