Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस दिन योग को पर्व की तरह मनाया जाएगा और कुरुक्षेत्र में लाखों लोग एक साथ योग करेंगे. योग गुरु स्वामी रामदेव इस आयोजन में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज योग पूरी दुनिया में हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा बन चुका है.

Loading Ad...

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की. यह समीक्षा बैठक कुरुक्षेत्र के कला कृति भवन में आयोजित की गई. इसमें योग दिवस के आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए विस्‍तार से चर्चा की गई. 

कुरुक्षेत्र में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

21 जून को कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्म सरोवर तट पर आयोजित होने वाले इस समारोह में करीब एक लाख लोग एक साथ योग करेंगे. इस वर्ष की थीम 'योग युक्त हरियाणा, नशा मुक्त हरियाणा' रखी गई है, जो योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन और नशामुक्ति को बढ़ावा देने पर केंद्रित है.

Loading Ad...

कुरुक्षेत्र में लाखों लोग एक साथ करेंगे योग

Loading Ad...

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस दिन योग को पर्व की तरह मनाया जाएगा और कुरुक्षेत्र में लाखों लोग एक साथ योग करेंगे. योग गुरु स्वामी रामदेव इस आयोजन में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज योग पूरी दुनिया में हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा बन चुका है. उन्होंने कहा कि 27 मई से ही योग अभियान की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें स्वच्छता अभियान को भी जोड़ा गया है. जिले के तमाम विभाग और संस्थाएं इसमें भागीदारी निभा रही हैं.

CM सैनी ने लोगों से की योग कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

Loading Ad...

उन्होंने लोगों से अपील की, "21 जून को योग कार्यक्रम में जरूर शामिल हों. इस बार की भावना- 'पहले योग, फिर जलपान' है." सीएम ने बताया कि कुरुक्षेत्र 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है.

CM नायब सैनी ने कसा राहुल पर तंज

वहीं, महाराष्ट्र चुनाव को लेकर राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए नायब सैनी ने कहा, "राहुल गांधी का कुछ पता नहीं क्या कह दें. अभी हरियाणा में आकर बोल गए कि 3 प्रकार के घोड़े हैं. पिछली बार आए थे, तब कहा था कि ये जीएसटी पांडवों के समय शुरू हुआ था. कांग्रेस पार्टी फस्ट्रेशन में है. उनके कर्म भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं. उस समय देश के बारे में नहीं सोचा. अब देश और गरीब के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोच रहे हैं."

Loading Ad...

बता दें कि हाल ही में हरियाणा पहुंचे राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा था कि "अब हमें घोड़ों की पहचान करनी है. हमें रेस वाले घोड़ों को रेस में भेजना है, बारात वाले घोड़ों को बारात में और लंगड़े घोड़ों को रिटायर करना है." सैनी ने उनके इसी बयान को आधार बनाकर तंज कसा.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...