जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सीएम धामी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, बोले- देश अब उनके बहकावे में नहीं आएगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद में हंगामा कर रहे विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी की कुंठा और हताशा लगातार बढ़ती जा रही है.

Author
22 Aug 2026
( Updated: 22 Aug 2026
04:53 PM )
सीएम धामी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, बोले- देश अब उनके बहकावे में नहीं आएगा
Image Credit: IANS
Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग पर स्थित बंदी छोड़ श्री ब्रह्मनिवास आश्रम में आयोजित 51 वें निर्वाण दिवस कार्यक्रम में शिरकत की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रह्मलीन भूरि वाले महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ऐसे स्थानों पर वही पहुंचता है, जिस पर सद्गुरु की कृपा होती है. धार्मिक संस्थाएं और संत समाज ने हमेशा धर्म संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा करने का कार्य किया है. अपने को तिल तिल जलाकर सद्गुरु ने राष्ट्र की रक्षा का मार्ग दिखाया है.

धामी ने की मुख्यमंत्री सुबेंदु की तारीफ 

वहीं पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुबेंदु अधिकारी द्वारा घुसपैठ को रोकने के लिए की गई सीमा बंदी के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इसी कारण देश के लोग डबल इंजन की भाजपा सरकार को चुन रहे हैं और जहां भी चुनाव हो रहे हैं, वहाँ से तुष्टिकरण वाली सरकारों को जाना पड़ रहा है. बंगाल में अनेको रुकी हुई योजनाएं अब धरातल पर आ रहीं हैं और वहां तुष्टिकरण के आधार पर कोई काम नहीं हो रहे हैं. 

Advertisement

मुख्यमंत्री धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद में हंगामा कर रहे विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी की कुंठा और हताशा लगातार बढ़ती जा रही है. पैदा होते ही उनके मन में आने वाली सामंतवादी सोच, उस सोच से उनको छुटकारा नहीं मिल रहा है. राहुल गांधी सोच रहे हैं कि देश की संसद और देश उनके हिसाब से चलना चाहिए. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग देश की सत्ता पर अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते थे, उनके हिसाब से कुछ नहीं हो रहा है. बल्कि साधारण परिवार से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अच्छे से देश को चला रहे हैं. आज देश में हर वर्ग के लिए काम हो रहा है और पूरी दुनिया में भारत का नाम हो रहा है. इसलिए ऐसे लोगों के मुंह से आह आह निकल रहा है. उनकी हताशा और कुंठा को आज सभी देख रहे हैं.

भाजपा सरकार में लोगो को मिल रहा है रोजगार

Advertisement

यह भी पढ़ें

झारखंड में चल रहे आंदोलन में राहुल गांधी की भूमिका के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राहुल गांधी को ऐसे मौके पर वहां नहीं जाना चाहिए था. वो जगह जगह छात्रों को इकट्ठा कर रहे हैं. उन्होंने उत्तराखंड में आकर झूठ बोला कि यहां नकल माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, किसी भी माफिया को जेल नहीं भेजा. जबकि उत्तराखंड में सख्त नकल कानून बनाकर 100 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है. यहां हजारों लोगों को सरकारी नौकरी में नियुक्ति मिली. ये लोग आज भी सोच रहे हैं कि देश आज भी पुराने नियमों पर चल रहा है और देश उनके बहकावे में आ जाएंगे. अब देश बदल चुका है. साठ सालों में देश पर राज करने वाले लोगों ने रोजगार नहीं दिया बल्कि भाजपा सरकार के राज में रोजगार मिल रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें