Advertisement
बूथ फतह का मंत्र, घर-घर संपर्क, चाय पर चर्चा...नितिन नबीन ने यूपी में फूंका चुनावी बिगुल, 2027 का किया शंखनाद
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने UP में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का औपचारिक शंखनाद करते हुए पार्टी के सांसदों और विधायकों को जनता के बीच सक्रिय रहने का मैसेज दिया। इस दौरान उन्होंने दो टूक कहा कि 'जाति नहीं, नेशन फर्स्ट' के साथ जनता के बीच उतरें.
Advertisement
यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव का बीजेपी ने शंखनाद कर दिया है. चाय पर चर्चा, क्या एक चाय वाला देश का पीएम नही बन सकता के नैरेटिव के साथ 2014 में केंद्र की सत्ता में आई बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बतौर अध्यक्ष प्रदेश के अपने पहले दौरे में राजधानी लखनऊ में लखनऊ के एक फेमस चाय की टपरी पर पहुंचकर, चाय पीकर, आम लोगों से बात कर एक तरह से चुनावी बिगुल बजा दिया है. आपको बता दें कि नबीन ने इस दौरान हनुमान सेतु मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भी की.
बीजेपी ने यूपी में फूंका चुनावी बिगुल
इस दौरान विभिन्न बैठकों में विपक्ष पर जातीय राजनीति और भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा की विचारधारा 'नेशन फर्स्ट' की है और कार्यकर्ताओं को किसी भी भ्रामक नैरेटिव में फंसे बिना सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना होगा. उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को माफिया राज और अराजकता से निकालकर कानून व्यवस्था और सुशासन का राष्ट्रीय मॉडल बनाया है.
Advertisement
सीएम योगी भी रहे सांसदों और विधायकों की बैठक में मौजूद
Advertisement
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में आयोजित सांसदों और विधायकों की बैठक को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार कभी अराजकता, भ्रष्टाचार और जातीय राजनीति की पहचान थे, लेकिन भाजपा सरकारों ने इस तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है.
यूपी में खत्म हुई माफिया और बाहुबलियों की समानांतर सत्ता: नितिन नबीन
Advertisement
उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने माफिया और बाहुबलियों के समानांतर सत्ता तंत्र को समाप्त कर कानून का राज स्थापित किया है, जिसकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं बचा है, इसलिए वह एक बार फिर जातीय समीकरण और भ्रम की राजनीति के जरिए समाज को बांटने की कोशिश कर रहा है, जबकि भाजपा समाज को जोड़ने की राजनीति करती है.
कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर संवाद स्थापित करने के निर्देश
भाजपा अध्यक्ष ने सांसदों और विधायकों से कहा कि वे केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि गांव-गांव और घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों से संवाद बढ़ाएं. उन्होंने कहा कि करोड़ों लाभार्थी भाजपा सरकारों से सीधे जुड़े हैं, लेकिन यदि यह समर्थन मतदान में पूरी तरह नहीं बदल रहा है तो संवाद की कमी को दूर करना होगा. अगले सात-आठ महीने संगठन और जनप्रतिनिधियों के लिए निर्णायक होंगे. यदि सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में उतरें तो वर्ष 2027 में भाजपा लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी.
Advertisement
बूथ स्तर तक तैयारी करनी होगी तेज, गांव-गांव सरकार की उपलब्धि पहुंचाएं: सीएम योगी
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2027 का चुनाव जीतने के लिए अभी से बूथ स्तर तक तैयारी तेज करनी होगी. अगले छह महीने जनसंपर्क अभियान और सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव पहुंचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं. विपक्ष विकास के मुद्दे पर मुकाबला नहीं कर पा रहा है, इसलिए भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है और उत्तर प्रदेश में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं.
उन्होंने सांसदों और विधायकों से चयनित युवाओं और उनके परिवारों से संपर्क बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही लोग सरकार की पारदर्शी कार्यशैली के सबसे बड़े प्रमाण हैं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक अभियान का शंखनाद है. उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से चुनावी संदेश को बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक मतदाता तक ले जाने का आह्वान किया.
Advertisement
जब बात लखनऊ की हो, तो शर्मा जी की चाय और बन-मस्का का स्वाद लेना तय है। pic.twitter.com/GysGmIHWxM
— Nitin Nabin (@NitinNabin) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 4, 2026
यूपी चुनाव में पहले से बड़े जनादेश का रखा लक्ष्य
आपको बता दें कि भाजपा ने 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को लखनऊ में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए.
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की. बैठक के बाद तमाम नेताओं ने दावा किया कि पार्टी 2027 के चुनाव में पहले से भी बड़े जनादेश के साथ सत्ता में वापसी का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है.
Advertisement
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, नितिन नवीन ने दिया बूथ फतह का मंत्र
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के नवगठित प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों के साथ पहली संगठनात्मक बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव प्रवास कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को हर मतदाता तक पहुंचाने का आह्वान किया. साथ ही विपक्ष पर नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाते हुए बूथ संगठन को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया. प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मौजूद रहे.
भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बना रोडमैप
Advertisement
नितिन नवीन ने कहा कि सांसद, विधायक, पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि नियमित रूप से गांवों में प्रवास करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं.
'विपक्ष के पास नहीं कोई ठोस मुद्दा'
उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह जनता का ध्यान भटकाने के लिए नकारात्मक राजनीति कर रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पद की अपेक्षा संगठन को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि सम्मान मांगने से नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण से मिलता है.
Advertisement
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि हर महीने मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर नियमित बैठकें होंगी तथा वह स्वयं भी क्षेत्रीय प्रवास शुरू करेंगे.
आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सांसदों, विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक कर संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
— Nitin Nabin (@NitinNabin) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 4, 2026
इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री @blsanthosh जी तथा प्रदेश अध्यक्ष… pic.twitter.com/ucMAVhDFrU
उन्होंने प्रत्येक बूथ पर 'मन की बात' कार्यक्रम के आयोजन और उसके बाद बूथ बैठक सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि मजबूत बूथ ही चुनावी जीत की सबसे बड़ी कुंजी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में संगठन की भूमिका सबसे अहम है.
Advertisement
'भ्रम की राजनीति कर रहा विपक्ष'
उन्होंने कहा कि विपक्ष विकास के मुद्दे पर मुकाबला नहीं कर पा रहा है, इसलिए जातीय विभाजन और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है. कार्यकर्ताओं को ऐसे दुष्प्रचार से बचते हुए सरकार के कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता के सामने रखना होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश की तस्वीर और पहचान बदली है. कानून-व्यवस्था, निवेश, रोजगार, आधारभूत ढांचे और किसान कल्याण के क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है.
यह भी पढ़ें
उन्होंने युवाओं तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव की संगठनात्मक तैयारियों का शंखनाद है. उन्होंने विश्वास जताया कि बूथ स्तर तक मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ नया इतिहास रचेगी.