×
जिस पर देशकरता है भरोसा

आसनसोल में मतदान के दौरान भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला, बीजेपी नेता बोली- मुसलमान टीएमसी की निजी संपत्ति नहीं

इस घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें अग्निमित्रा पॉल की कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था. वहीं, अग्निमित्रा पॉल कार के सामने खड़ीं नजर आईं, जो घटना के बारे में लोगों से बात कर रही थीं. बाद में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.

आसनसोल में मतदान के दौरान भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला, बीजेपी नेता बोली- मुसलमान टीएमसी की निजी संपत्ति नहीं
Image Credits: IANS
Advertisement

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच कई हिंसक घटनाएं हुई हैं. इसी कड़ी में भीड़ ने आसनसोल दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल को कार को निशाना बनाया. उनकी कार पर ईंटें और पत्थर फेंके गए, जिससे खिड़कियां टूट गईं.

आसनसोल में भाजपा प्रत्याशी की कार पर हमला

कार पर हुए हमले के बाद अग्निमित्रा पॉल ने आईएएनएस को बताया कि वे रहमतनगर इलाके में गई थीं. वहां पीछे से कार पर पत्थर फेंके गए, जिससे शीशा टूट गया.

उन्होंने कहा, "रहमत नगर अल्पसंख्यक बहुल इलाका है. हम वहां गए थे. एक ही इमारत में कई बूथ हैं. वहां निरीक्षण करने के बाद हम पास की ही एक दूसरी इमारत (रहमत नगर हाई स्कूल) में गए. वहां भी हमारा निरीक्षण पूरा हो गया था. जब हम कार में बैठकर बाहर निकले, तो पीछे से हम पर पत्थर फेंके गए, जिससे कार का शीशा टूट गया."

अग्निमित्रा पॉल ने आगे कहा, "हर चुनाव में तृणमूल यही करती है. यह हरकत तृणमूल ने ही की है. साल 2022 में जब उपचुनाव हुए थे, तब भी इसी तरह पत्थरबाजी की गई थी और कार को नुकसान पहुंचाया गया था. भाजपा प्रत्याशी ने यह भी बताया कि वे फिर से उस इलाके में जाएंगी, जहां कार पर हमला हुआ.

Advertisement

"मुसलमान टीएमसी की निजी संपत्ति नहीं"

इस दौरान, टीएमसी पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा, "तृणमूल कांग्रेस को लगता है कि मुसलमान उनकी निजी संपत्ति हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. मुसलमानों पर भाजपा का भी अधिकार है, क्योंकि वे मेरे भाई हैं. इसलिए टीएमसी की कोई चाल नहीं चलेगी."

इस घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें अग्निमित्रा पॉल की कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था. वहीं, अग्निमित्रा पॉल कार के सामने खड़ीं नजर आईं, जो घटना के बारे में लोगों से बात कर रही थीं. बाद में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. अग्निमित्रा पॉल ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस में अभी लिखित शिकायत नहीं दी है.

Advertisement

हुमायूं कबीर के काफिले पर तोड़फोड़ पथराव

इससे पहले पश्चिम बंगाल में चुनावों के दौरान हिंसा और बवाल की घटनाएं सामने आईं. मुर्शिदाबाद में TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों के बीच विवाद के बाद भारी बवाल हो गया. आरोप है कि TMC कार्यकर्ताओं ने हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला किया, पत्थर फेंके. 
मुर्शिदाबाद में पहले चरण के मतदान हिंसक हो गए. यहां रेजीनगर से आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) उम्मीदवार हुमायूं कबीर के काफिले पर उपद्रवियों ने भीषण हमला किया. उपद्रवियों ने कबीर को घेरा और फिर उनके काफिले पर टूट पड़े. हाथ में डंडे और पत्थर लिए हुए लोगों ने उनकी कार के शीशे तोड़ डाले और जमकर लाठियां बरसाईं. 

BJP उम्मीदवार सुवेंदु सरकार के साथ मारपीट

Advertisement

यह भी पढ़ें

उधर कुमारगंज में मतदान के दौरान BJP उम्मीदवार सुवेंदु सरकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया. आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने उनके बूथ पर पहुंचने के विरोध में पर हमला किया. सुवेंदु हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं. उनका सिक्योरिटी गार्ड भील उनके साथ था. बावजूद इसके भीड़ ने सुवेंदु के साथ मारपीट करती दिखी.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें