‘ममता ने साफ सुथरी सरकार चलाई होती तो…’ राहुल गांधी ने कर दी BJP की जीत की भविष्यवाणी, पार्टी ने कहा- थैंक्यू
बंगाल में वोटिंग के बीच राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कह दिया, जो BJP के लिए फायदेमंद साबित हो गया. बंगाल में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त BJP ने राहुल गांधी को 'थैंक्यू' कहा.
Follow Us:
West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में पहले चरण में बंपर वोटिंग हुई है. दोपहर 3 बजे तक बंगाल में 78.77 फीसदी मतदान हुए. सभी पार्टी के नेताओं ने जनता से बढ़-चढ़कर वोटिंग की अपील की, इसी कड़ी में राहुल गांधी ने भी एक वीडियो संदेश जारी किया. जिसमें उन्होंने TMC पर निशाना साधते हुए BJP की जीत की भविष्यवाणी कर डाली.
राहुल गांधी ने अपने मैसेज में कहा, अगर ममता बनर्जी बंगाल में साफ-सुथरी सरकार चलाई होती और ध्रुवीकरण नहीं करती तो आज बंगाल में BJP का रास्ता नहीं खुलता. राहुल के इस बयान को BJP ने अपने लिए जीत की भविष्यवाणी बताया.
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने अपने वीडियो में कहते हैं, ‘पश्चिम बंगाल के भाइयों-बहनों, विचारधारा की इस लड़ाई में BJP को सिर्फ कांग्रेस ही हरा सकती है. वो अधिकार छीनते हैं, हम दिलाते हैं. वो संविधान मिटाते हैं, हम बचाते हैं. वो भारत की विविधता मिटाना चाहते हैं, हम बंगाल के साथ हर संस्कृति, हर भाषा का सम्मान करते हैं. आइए, कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाकर बंगाल में न्याय, सम्मान और प्रगति की सरकार बनाएं.’
राहुल गांधी आगे कहते हैं, ’अगर ममता जी ने साफ-सुथरी सरकार चलाई होती, अगर उन्होंने बंगाल में ध्रुवीकरण नहीं किया होता तो भाजपा के लिए रास्ता नहीं खुलता. कांग्रेस BJP से लड़ती है. BJP भी यह जानती है कि सिर्फ कांग्रेस ही उसे रोक सकती है.’
बंगाल BJP ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने गलती से BJP के खाता खुलने की बात कही या जानबूझकर ये तो वही एक्स्लेन कर सकते हैं, लेकिन BJP को बैठे बिठाए बड़ा मौका मिल गया.
Rahul Gandhi keeps dropping truth bombs regarding the TMC.
Thanks again Rahul ji. #BJPKeVoteDin pic.twitter.com/WG8Ynddh3g— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) April 23, 2026Advertisement
बंगाल BJP ने X पोस्ट पर राहुल गांधी के बयान को शेयर करते हुए लिखा, ‘राहुल गांधी TMC के बारे में लगातार सच उजागर कर रहे हैं. राहुल जी, आपका फिर से धन्यवाद.’
यह भी पढ़ें
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें