जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Arvind Kejriwal के PA पर विजिलेंस डिपार्टमेंट का तगड़ा एक्शन! अब खुलेगा राज?

केजरीवाल का PA खोलेगा ‘काला’ राज! विजिलेंस डिपार्टमेंट का तगड़ा एक्शन! PA पर विजिलेंस डिपार्टमेंट का एक्शन, निजी सचिव को किया बर्खास्त! केजरीवाल के PA विभव कुमार सस्पेंड!

Author
11 Apr 2024
( Updated: 05 Dec 2025
05:30 PM )
Arvind Kejriwal के PA पर विजिलेंस डिपार्टमेंट का तगड़ा एक्शन! अब खुलेगा राज?
Advertisement
अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आलम ये है कि अब विजिलेंस टीम ने विभव को सस्पेंड कर दिया है। ये एक्शन ऐसे वक़्त में हुआ है जब हाल ही में केजरीवाल को एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन तीन अदालतों से झटका लगा है। एक तरफ़ दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की उस याचिका को ठुकरा दिया जिसमें कहा गया था कि उनकी गिरफ़्तारी को अवैध माना जाए।

दूसरा झटका केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट ने दिया। कोर्ट ने केजरीवाल की उस याचिका को ख़ारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि उनके वकील को उनसे हफ़्ते में पांच दिन मिलने दिया जाए। कोर्ट ने याचिका ख़ारिज करते हुए पहले की तरह वकील को दो ही बार मिलने की अनुमति को जारी रखा।

तीसरा झटका सुप्रीम कोर्ट से लगा है। केजरीवाल चाहते थे कि उनके मामले पर जल्द से जल्द सुनवाई हो लेकिन कोर्ट ने ऐसी कोई भी बेंच बनाने में फ़िलहाल दिलचस्पी नहीं दिखाई है। बहरहाल, चारों तरफ़ से फंसे केजरीवाल को आने वाले वक़्त में राहत मिलती है या नहीं, देखना दिलचस्प रहेगा, बाक़ी आप इस ख़बर को लेकर क्या राय रखते हैं, बताइयेगा जरुर।

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें