जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'हिम्मत है तो सभा करके दिखाइए...', अखिलेश ने कैंसिल की सहारनपुर की रैली, सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने दे डाली चुनौती

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि लठैतों का दौर 2017 में ही खत्म हो गया, आँखें खोल लीजिए.

Author
27 Aug 2026
( Updated: 27 Aug 2026
04:52 PM )
'हिम्मत है तो सभा करके दिखाइए...', अखिलेश ने कैंसिल की सहारनपुर की रैली, सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने दे डाली चुनौती
Image Credit: IANS
Advertisement

अखिलेश यादव की सहारनपुर में प्रस्तावित रैली रद्द होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने उन पर तीखा तंज कसा है. गुरुवार को सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में राजभर ने सवाल उठाया कि आखिर अखिलेश यादव सहारनपुर जाकर जनसभा को संबोधित करने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पा रहे हैं.

अपने सोशल मीडिया पोस्ट की शुरुआत राजभर ने भजन की पंक्ति से की-'उठ जाग मुसाफिर भोर भई, अब रैन कहां जो तू सोवत है.' इसके बाद उन्होंने सीधे अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए लिखा, 'अखिलेश भाई, यह भजन आपके लिए है. जग जाइए, आंख खोल लीजिए.'

राजभर यहीं नहीं रुके. उन्होंने अखिलेश यादव को सहारनपुर जाकर जनसभा करने की चुनौती देते हुए सवाल उठाया कि आखिर वहां जाने की हिम्मत क्यों नहीं हो रही है. राजभर ने तंज कसा कि ‘चवन्नी’ के चक्कर में अब 36 बिरादरी अखिलेश यादव के खिलाफ खड़ी हो गई है.

'किसी को चवन्नी, किसी को नीच, किसी को… आखिर मिलता क्या है?'

ओपी राजभर ने अपने पोस्ट में सपा और उसके नेताओं की भाषा पर भी सीधा हमला बोला. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सपा के लोग ऐसी भाषा का इस्तेमाल क्यों करते हैं. राजभर ने लिखा कि किसी जाति को ‘चवन्नी’, किसी को ‘नीच’, किसी को ‘वेश्या’ तो किसी को ‘चोर’ कहा जाता है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर इस तरह की बयानबाजी से उन्हें मिलता क्या है?

Advertisement

राजभर ने इसे सीधे अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले से जोड़ दिया. उन्होंने पूछा कि क्या यही उनका PDA है? गैर-यादव 

ओबीसी जातियों को अपमानित करके आखिर सपा को कौन सा राजनीतिक सुख मिलता है?

'लाठी के दम पर सरकार बनाने का दौर 2017 में चला गया'

Advertisement

राजभर ने अखिलेश यादव के राजनीतिक तौर-तरीकों पर भी हमला करते हुए कहा कि वह आज भी इसी घमंड में जी रहे हैं कि लाठी के दम पर सरकार बना लेंगे. 

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अगर अब भी यही मुगालता है तो उन्हें जान लेना चाहिए कि 'लठैतों का दौर 2017 में चला गया.' राजभर ने बेहद तीखे अंदाज में लिखा कि वह दौर अब न 2027 में लौटेगा और न ही अगली पैदाइश में.

दादरी की ‘फ्लॉप सभा’ का जिक्र, दूसरी जनसभा पर भी तंज

Advertisement

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव की दादरी की सभा को भी निशाने पर लिया. उन्होंने उसे ‘फ्लॉप सभा’ बताते हुए दावा किया कि उसके बाद अखिलेश यादव दूसरी कोई बड़ी सभा करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अभी तो ‘चवन्नी’ का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखना शुरू हुआ है और आने वाले दिनों में पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेश में यही माहौल बनने वाला है.

यह भी पढ़ें

दरअसल, 26 अगस्त को सपा मुखिया अखिलेश यादव की सहारनपुर में जनसभा प्रस्तावित थी, जिसका सपा की तरफ से कार्यक्रम भी जारी हो गया था. लेकिन अखिलेश ने अपनी जनसभा का कार्यक्रम कैंसिल करते हुए सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसी को लेकर राजभर ने अखिलेश पर तंज कसा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें