×
जिस पर देशकरता है भरोसा

पश्चिम बंगाल में BJP की जीत के बाद वर्षों से बंद दुर्गा मंदिर खुला, लोगों ने मनाया जश्न, VIDEO  हुआ वायरल

VidhanSabha Election: स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के बंद रहने के कारण उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं. मंदिर खुलने के बाद अब लोग देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकते हैं. इस reopening की खुशी और उत्साह स्थानीय लोगों के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है.

पश्चिम बंगाल में BJP की जीत के बाद वर्षों से बंद दुर्गा मंदिर खुला, लोगों ने मनाया जश्न, VIDEO  हुआ वायरल
Image Source: PM mOdi Twitter
Advertisement

BJP victory in West Bengal: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को प्रचंड जीत मिलने के बाद आसनसोल से एक खुशखबरी सामने आई है. शहर में स्थित श्री दुर्गामाता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दुर्गा मंदिर कई वर्षों तक बंद पड़ा था. अब इसे श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया गया है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के बंद रहने के कारण उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं. मंदिर खुलने के बाद अब लोग देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकते हैं. इस reopening की खुशी और उत्साह स्थानीय लोगों के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है.

अग्निमित्रा पॉल की जीत और चर्चाओं में मंदिर

आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने लगभग 40,839 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. अग्निमित्रा पॉल लोकप्रिय नेता मानी जाती हैं और उनके नाम को भविष्य में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में भी शामिल किया जा रहा है.
ऐसे में शहर में दुर्गा मंदिर का सालों बाद खुलना न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि राजनीतिक तौर पर भी इसे चर्चा का विषय माना जा रहा है। स्थानीय लोग इसे अग्निमित्रा पॉल की जीत के साथ जोड़कर देख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की शानदार जीत

Advertisement

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने भारी बहुमत हासिल किया और तृणमूल कांग्रेस को करारी शिकस्त दी. पार्टी को राज्य में 207 सीटें मिलीं, जबकि तृणमूल कांग्रेस महज 80 सीटों तक सिमट गई. कांग्रेस और AJUP को 2-2 सीटें मिलीं, जबकि CPI(M) को केवल एक सीट पर संतोष करना पड़ा.
हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि राज्य में मुख्यमंत्री कौन बनेंगे. इस प्रक्रिया के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में अमित शाह को नियुक्त किया गया है. अब विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया जाएगा कि किसे नेता चुना जाए.

सीएम पद की दौड़ में कौन आगे?

बीजेपी ने अपने फैसलों से पहले भी सियासी दुनिया को चौंकाया है, इसलिए इस बार भी यह देखना दिलचस्प होगा कि सीएम पद किसे दिया जाता है. इस दौड़ में कई नाम सामने हैं, जिनमें शुभेंदु अधिकारी का नाम भी शामिल है. अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनकी सीट से हराया और इस कारण उन्हें राज्य में बीजेपी का कद्दावर नेता माना जाता है.
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अब यह समय तय करेगा कि बंगाल में सीएम की कुर्सी किस नेता के हाथ में जाएगी..वहीं, दुर्गा मंदिर का पुनः उद्घाटन और बीजेपी की जीत ने राज्य में राजनीतिक और धार्मिक उत्साह दोनों को एक साथ बढ़ा दिया है.

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें