जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मुस्लिमों का ममता बनर्जी से मोहभंग, मुस्लिम बहुल सीटों पर भी लहराया भगवा! मुर्शिदाबाद में पलट गया गेम

पश्चिम बंगाल में BJP बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. जिन मुस्लिम वोटों को TMC अपना मजबूत आधार मानती रही है, उसमें अब दरार आ गई.

मुस्लिमों का ममता बनर्जी से मोहभंग, मुस्लिम बहुल सीटों पर भी लहराया भगवा! मुर्शिदाबाद में पलट गया गेम
Source- IANS
Advertisement

West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों ने राज्य की राजनीति में बड़ा संकेत दिया है. शुरुआती रुझानों में जो तस्वीर सामने आई है, उसमें BJP प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी TMC के लिए यह रुझान चिंता बढ़ाने वाले हैं. 

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि जिन मुस्लिम वोटों को टीएमसी अपना मजबूत आधार मानती रही है, उसमें अब दरार के संकेत दिखाई दे रहे हैं. कई मुस्लिम बहुल इलाकों में भाजपा ने अप्रत्याशित बढ़त बनाई है. 

BJP के पक्ष में दिखा हिंदू वोटर्स का जोश 

Advertisement

इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं. मुस्लिमों को अपना परमानेंट वोट बैंक मानने वाली TMC को इसी समुदाय से सबसे बड़ा झटका लग गया. इस बार मुस्लिमों में भी TMC से दूरी बनाई और  उसकी जगह कांग्रेस या AIMIM में वोटों को बांट दिया. 

TMC से छिटके मुस्लिम वोटर्स 

TMC को पहले से आशंका थी कि SIR के चलते मुस्लिम वोटों में कटौती से नुकसान हो सकता है. वहीं इस चुनाव में हिंदू मतदाताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी भी BJP के पक्ष में जाती दिख रही है. कुछ सीटों पर कांग्रेस की मौजूदगी ने भी टीएमसी के वोट बैंक को प्रभावित किया है, जिससे मुकाबला और जटिल हो गया है. शुरुआती रुझानों में कुछ मुस्लिम बहुल सीटों पर BJP बढ़त बनाए हुए है. 

Advertisement

जांगीपारा में BJP उम्मीदवार प्रसन्नजीत बाग 27,081 वोट पाकर 5,879 वोटों से आगे चल रहे हैं. मुर्शिदाबाद में भी गौरी शंकर घोष दोपहर एक बजे तक 59,558 वोट पाकर TMC की शाओनी सिंह रॉय से 26,237 वोटों से आगे हैं. 

यह भी पढ़ें- हार सामने देख रोने लगीं ममता! चुनाव आयोग पर लगाया मनमर्जी का आरोप, रिजल्ट बदलने का कर दिया दावा

राज्य की कुल 293 सीटों में से BJP 194 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि TMC करीब 92 सीटों पर सिमटी हुई है. अभी कुछ सीटों के रुझान आने बाकी हैं, लेकिन बहुमत के लिए जरूरी 147 सीटों का आंकड़ा BJP आसानी से पार करती दिख रही है. 

Advertisement

ममता के पारंपरिक वोटर्स में BJP की बड़ी सेंध 

इन रुझानों ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. क्या मुस्लिम वोट, जो अब तक टीएमसी की ताकत माने जाते थे, इस बार निर्णायक 'एक्स फैक्टर' बनकर पार्टी से दूर जा रहे हैं. TMC के पारंपरिक वोटों में BJP की बड़ी सेंध हो चुकी है. जो मुस्लिमों का TMC के लिए हुए मोहभंग को दर्शाता है. 

यह भी पढ़ें

With IANS Input

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें