Advertisement

Loading Ad...

'दीदी के गुंडों को उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा...', बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग के बीच अमित शाह का TMC पर बड़ा हमला

पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण में बंपर वोटिंग से बीजेपी उत्साहित है. मध्यमग्राम रोडशो में अमित शाह ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए गुंडागर्दी करने वालों को चेतावनी दी और कहा कि दूसरे चरण में भी ऐसा न करें, वरना 4 मई के बाद सख्त कार्रवाई होगी.

Image Source: Screengrab / @AmitShah
Loading Ad...

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है. राज्य की 152 सीटों पर हुए मतदान में 92.72 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जो अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा बताया जा रहा है. इस बंपर वोटिंग से बीजेपी काफी उत्साहित नजर आ रही है और पार्टी इसे अपने पक्ष में माहौल बनने का संकेत मान रही है.

अमित शाह का तीखा बयान चर्चा में

मतदान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में रोडशो के दौरान शाह ने कहा कि पहले चरण में ‘दीदी के गुंडे’ घर से बाहर नहीं निकले. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 'पहले चरण में दीदी के गुंडे घर से बाहर नहीं निकले. मैं गुंडो को बोलता हूं कि दूसरे फेज में भी बाहर मत आना वरना 4 मई के बाद उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा.'

Loading Ad...

मध्यमग्राम रोडशो में दिखी ताकत

Loading Ad...

अमित शाह ने मध्यमग्राम में एक बड़े रोडशो का नेतृत्व किया, जहां सड़कों के दोनों ओर भारी भीड़ नजर आई. लोग हाथों में कमल के फूल और भगवा झंडे लिए नजर आए. शाह ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि बंगाल में बदलाव की लहर चल रही है और तृणमूल कांग्रेस की सरकार का अंत करीब है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भीड़ की तस्वीर साझा करते हुए इसे जनता के गुस्से और बदलाव की इच्छा का प्रतीक बताया.

टीएमसी पर गुंडागर्दी का आरोप

Loading Ad...

रोडशो के दौरान अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी अपने चरम पर है, लेकिन अब इसका अंत करीब है. शाह ने दावा किया कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद राज्य में घुसपैठ पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी और कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा. हालांकि पहले चरण के मतदान के दौरान कुछ जगहों पर हिंसा, धमकी और हमलों की खबरें भी सामने आईं, लेकिन इसके बावजूद रिकॉर्ड मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अनुसार, यह आजादी के बाद पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत है. इससे पहले 2011 में 84.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि अब सभी की नजरें दूसरे चरण के मतदान पर टिकी हैं, जो 29 अप्रैल को होना है. राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति और तेज कर दी है. बंपर वोटिंग और तीखे बयानों के बीच बंगाल की राजनीति में हलचल अपने चरम पर पहुंच चुकी है. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता का यह उत्साह किस पार्टी के पक्ष में जाता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...