Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

The Hundred: मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका, बीच टूर्नामेंट कप्तान एडेन मार्करम ने छोड़ा टीम का साथ

'द हंड्रेड 2026' के मौजूदा सीजन के मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के कप्तान एडेन मार्करम निजी कारणों से टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिए है. उनकी जगह टीम की कमान जोस बटलर को मिली है.

Image Credit: IANS
Loading Ad...

'द हंड्रेड 2026' के मौजूदा सीजन के बीच मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (एमएसजी) को एक झटका लगा है. टीम के कप्तान एडेन मार्करम निजी कारणों से टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़कर घर लौट गए हैं. उनके स्थान पर माइकल ब्रेसवेल को टीम में शामिल किया गया, जबकि कप्तानी का जिम्मा जोस बटलर को मिला है. 

मार्करम ने छोड़ा मैनचेस्टर सुपर जायंट्स का साथ

'क्रिकइन्फो' की रिपोर्ट के अनुसार, एडेन मार्करम 'द हंड्रेड 2026' के शेष मैच नहीं खेल सकेंगे. मार्करम निजी कारणों के चलते इंग्लैंड में जारी टूर्नामेंट के बीच में ही साउथ अफ्रीका लौट गए हैं.

Loading Ad...

फ्रेंचाइजी ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "मैनचेस्टर सुपर जायंट्स पुष्टि कर सकती है कि पुरुष टीम के कप्तान एडेन मार्करम निजी कारणों से साउथ अफ्रीका लौट गए हैं. सुपर जायंट्स में हर कोई इस समय एडेन को शुभकामनाएं देता है और इस साल की प्रतियोगिता के दौरान टीम में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देता है."

Loading Ad...

मार्करम ने द हंड्रेड में अब तक खेले कुल 5 मैच 

एडेन मार्करम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), एसए20 और द हंड्रेड में सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी की तीनों टीमों का हिस्सा हैं. मार्करम ने द हंड्रेड में अब तक कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें 23.40 की औसत के साथ 117 रन बनाए. मार्करम ने हाल ही में एमआई लंदन के खिलाफ 50 रन की पारी खेली थी.

Loading Ad...

शानदार फॉर्म में है जोस बटलर

दूसरी ओर, बटलर मौजूदा सीजन में शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं. विकेटकीपर-बल्लेबाज ने सिर्फ पांच मुकाबलों में 112 की शानदार औसत से 226 रन बनाए हैं. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद पहली बार कप्तानी की भूमिका संभालते हुए वह अपनी लय को बरकरार रखना चाहेंगे.

यह भी पढ़ें

एमएसजी को 'द हंड्रेड 2026' में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में संघर्ष करना पड़ रहा है. उन्होंने अब तक अपने शुरुआती पांच मुकाबलों में से सिर्फ दो जीते हैं. तीन मुकाबलों में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है. यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है, जिसे नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीद कायम रखने के लिए शेष मुकाबलों में जोरदार वापसी करनी होगी.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...