×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

2015 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले अफगानिस्तान के क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन, नोएडा के हॉस्पिटल में ली अंतिम साँस

क्रिकेट की दुनिया के लिए बेहद निराशाजनक खबर आई है. अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 38 साल के थे.

Author
07 Jul 2026
( Updated: 07 Jul 2026
04:18 PM )
2015 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले अफगानिस्तान के क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन, नोएडा के हॉस्पिटल में ली अंतिम साँस
Image Credits: X/@ACBofficials
Advertisement

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया. शापूर काफी समय से ही बीमार चल रहे थे और जनवरी 2026 से उन्हें नोएडा के हॉस्पिटल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था. जहाँ इलाज के दौरान सोमवार को रात 10 बजे उनका निधन हो गया. 

गंभीर बीमारी के चलते हुआ जादरान का निधन 

शापूर जादरान हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) नाम की जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे. इस बीमारी की वजह से इम्यून सिस्टम बहुत अधिक सक्रिय हो जाता है. इससे ये बाहर के कीटाणुओं को रोकने के बजाय शरीर के स्वस्थ अंगों की रक्त कोशिकाओं को नष्ट करने लगता है. शापूर काफी लम्बे समय से इसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और अब नोएडा के हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनके निधन पर शोक जताया है और श्रद्धांजलि दी है.

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी जादरान के निधन की जानकारी 

Advertisement

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया शापूर जादरान के निधन की घोषणा की. बोर्ड ने लिखा, "शापूर जादरान अफगानिस्तान क्रिकेट की नींव रखने वाले खिलाड़ियों में से थे. उन्होंने अपनी लगन, जुनून और प्रतिबद्धता से टीम के विकास में अहम भूमिका निभाई. हमारे देश में क्रिकेट के क्षेत्र में उनका अहम योगदान रहा है. वे उन क्रिकेटरों में शामिल थे, जिन्होंने अफगानिस्तान के शुरुआती क्रिकेट सफर में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने अफगान क्रिकेट को इंटरनेशनल मंच तक पहुंचाने में योगदान दिया."

क्रिकेट बोर्ड ने आगे लिखा, "मैदान पर अपनी उपलब्धियों के अलावा वे कई युवा अफगान क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहे. उनके जज्बे और संकल्प ने कई लोगों को उम्मीद दी. बड़े सपने देखना है और अफगानिस्तान क्रिकेट के भविष्य में विश्वास रखने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया."

जादरान का क्रिकेट करियर 

जादरान ने अफगानिस्तान के लिए काफी लम्बे समय तक क्रिकेट खेला. उन्होंने 2009 में डेब्यू किया और 2020 तक अफगानिस्तान क्रिकेट में अपनी सेवाएं दी. इस खिलाड़ी ने 44 वनडे मैच खेले, जिसमें 43 विकेट शामिल रहे. इसके अलावा 36 टी20 मैच में 37 विकेट चटकाए. जादरान ने 2015 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ विनिंग रन बनाए थे, जिसकी खूब चर्चा हुई थी. अफगानिस्तान के लिए ये ऐतिहासिक पल था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें