×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, रेड्डी हुए चोटिल, दुबे को मिला मौका

इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले नितीश कुमार रेड्डी चोटिल हो गए है उनकी जगह टीम में ऑलराउंडर शिवम दुबे को शामिल किया गया है.

Author
07 Jul 2026
( Updated: 07 Jul 2026
11:07 AM )
Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, रेड्डी हुए चोटिल, दुबे को मिला मौका
Image Credits: IANS
Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने जा रही तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज से पहले चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर शिवम दुबे को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. 

रेड्डी की जगह दुबे भारतीय टीम में शामिल

दुबे इंग्लैंड में जारी पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने सोमवार को कहा कि दुबे वनडे सीरीज के लिए भी वहीं रुकेंगे, क्योंकि रेड्डी अभी भी क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे हैं. रेड्डी के रिहैबिलिटेशन के कारण उन्हें पहले ही आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और जिम्बाब्वे के विरुद्ध आगामी तीन मुकाबलों की सीरीज से बाहर कर दिया गया था.

देवजीत सैकिया ने कहा, "सिलेक्शन कमिटी ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को चुना है."

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान चोटिल हुए थे रेड्डी

Advertisement

नितीश रेड्डी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी, और उनके प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की समय-सीमा अभी तय नहीं हुई है.

दुबे ने आखिरी वनडे मैच अगस्त 2024 में खेला था

साल 2019 में वनडे डेब्यू करने वाले दुबे ने इस फॉर्मेट में अब तक कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें 43 रन बनाए. इसके अलावा, उन्होंने 1 विकेट भी हासिल किया है. वहीं, 68 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 6 अर्धशतकों के साथ 1,083 रन बनाने के अलावा, 34 विकेट अपने नाम किए हैं. दुबे ने आखिरी वनडे मैच अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था.

भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम में 14 जुलाई को खेला जाएगा, जिसके बाद कार्डिफ में 16 जुलाई को अगले मैच का आयोजन होगा. सीरीज का अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को लंदन में खेला जाना है.

Advertisement

भारत की अपडेटेड वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, शिवम दुबे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें