अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर पाकिस्तान को लेकर एक पोस्ट कर मजे ले डाले हैं. दरअसल अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो पाकिस्तान के लिए खुशखबरी के बारे में सुनकर हंसते दिखे हैं. एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक न्यूज़ चैनल का वीडियो को शेयर किया है.
-
मनोरंजन15 May, 202508:51 AMAmitabh Bachchan ने लिए पाकिस्तान के मजे, धड़ल्ले से वायरल हुआ Big B का पोस्ट!
-
मनोरंजन11 May, 202504:30 PMMothers’ Day: मां निर्मल कपूर को याद कर इमोशनल हुए बोनी कपूर, 'हैलो' से 'अलविदा' तक का सफर
बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां को भावुक श्रद्धांजलि देते हुए कई तस्वीरें साझा कीं. पहली तस्वीर उनकी काफी पुरानी है, जिसमें उनका बचपना नजर आ रहा है. फोटो में वो मां के बगल में बैठे हुए पूजा करते नजर आ रहे हैं. दूसरी तस्वीर अस्थि विसर्जन की थी. बाकी तस्वीरों में भी गंभीरता और भावुकता है.
-
मनोरंजन10 May, 202504:54 PM'सेना आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दे रही...', संजय दत्त ने भारतीय सेना को किया सेल्यूट, बोले- मुझे सेना पर गर्व है
भारत और पाकिस्तान के बीच चले रहे तनाव के बीच संजय दत्त ने भी एक पोस्ट किया है. एक्टर ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर भारतीय सेना की तारीफ़ की है. इतना ही नहीं एक्टर ने इस पोस्ट के ज़रिए आतंकवाद पर भी ज़ोरदार प्रहार किया. संजय दत्त ने लिखा कि “हमारे लोगों पर बार-बार होने वाले आतंकी हमले को बर्दाशत नहीं किया जाएगा.
-
मनोरंजन10 May, 202504:14 PM'भारतीय फौज चुन-चुन कर ठोक रही', मुकेश खन्ना ने पाकिस्तान को बताया खिसियानी बिल्ली, बोले- कंगाल कर दो इन्हें
मुकेश खन्ना ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए कहा कि युद्ध का मैदान सज चुका है. पाकिस्तान के 12 बज चुके हैं. फिर भी वो खिसियानी बिल्ली बन कर खम्भा नोंचने में लगा हुआ है.
-
मनोरंजन09 May, 202505:50 PMऑपरेशन सिंदूर पर चुप बैठे सलमान, शाहरुख और आमिर पर KRK ने यूं कसा तंज!
बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान उर्फ केआरके ने सलमान, शाहरुख, आमिर और सैफ को ट्रोल कर दिया है. केआरके ने एक्स पर चारों एक्टर्स की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके मुँह पर सफेद रंग की पट्टी है. केआरके ने भले ही इस पर कुछ नहीं लिखा, लेकिन उन्होंने अपने छोटे से कैप्शन से बहुत कुछ कह दिया है. केआरके ने इनकी फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि Indian Armed Forces को सलाम. जय हिंद, भारत माता की जय, वंदे मातरम.
-
Advertisement
-
मनोरंजन09 May, 202510:31 AM'मोदी जी इन्हें पूरी तरह खत्म कर दीजिए', पाकिस्तान पर भड़की रूपाली गांगुली ने PM मोदी से की बड़ी अपील!
टीवी सीरियल अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने पीएम मोदी से बड़ी अपील की है. एक्ट्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि बहुत हो गया, मोदी जी इन्हें पूरी तरह खत्म कर दीजिए.
-
मनोरंजन09 May, 202509:20 AM'हमारी सुरक्षा भारतीय सेना और माता वैष्णो देवी कर रहीं...', भारत-पाक तनाव के बीच अनुपम खेर ने भाई को फ़ोन लगाकर पूछा जम्मू का हाल!
इस बीच अनुपम खेर के कजन भाई सुनील खेर ने उन्हें जम्मू में पाकिस्तान के हमले का आखों देखा हाल बताया. अनुपम खेर ने अपने भाई के वीडियो को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि “मेरे कजिन भाई सुनील खेर ने मुझे ये वीडियो जम्मू से शेयर किया है. मैंने उन्हें तुरंत फोन लगाया और परिवार का हाल पूछा कि सब ठीक है? इस पर वो हंसने लगे और वो गौरव जताते हुए बोले भैया! हम भारत में है! हम हिंदुस्तानी है. हमारी सुरक्षा भारतीय सेना और माता वैष्णो देवी कर रही है. आप टेंशन मत लो. वैसे भी कोई भी मिसाइल हम ज़मीन पर नहीं लगने दे रहे, जय माता की! भारत माता की जय!
-
मनोरंजन09 May, 202508:30 AM'राह चलते को हम छेड़ते नहीं, लेकिन अगर…', भारत-पाक तनाव के बीच बोले रणवीर सिंह, कहा- पीएम मोदी को सलाम
रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि “राह चलते को हम छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़े, तो फिर हम उसे छोड़ते नहीं. हमारे सशस्त्र बलों के साहस और हमारे पीएम मोदी की निर्णायक क्षमता को सलाम.
-
मनोरंजन08 May, 202501:23 PM'पैनिक नहीं करें'..., Operation Sindoor के बाद दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने लोगों को दी सलाह, बोलीं- आप मॉक ड्रिल करें
खुशबू ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि फाइनली वो दिन आ गया है जिसका हमें इंतजार था. भारत ने पीओके के टारगेट एरिया में अटैक किए हैं. जहां पर आतंकी रहा करते थे. ये बहुत सटीक अटैक थे. सरकार अपना काम कर रही है. फोर्सेस भी अपना काम कर रही है. लेकिन आपको क्या करना है. सबसे पहले तो पैनिक नहीं करें.
-
मनोरंजन08 May, 202510:59 AMऑपरेशन सिंदूर पर चुप्पी साध बुरे फंसे सलमान, शाहरुख और आमिर, सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल
ऑपरेशन सिंदूर के बाद उम्मीद की जा रही थी की बॉलीवुड की खान तिगड़ी सलमान, शाहरुख और आमिर खान ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया ज़रूर देंगे, लेकिन तीनों में से किसी ने भी भारतीय सेना की इस कार्रवाई पर कुछ नहीं कहा. तीनों ही खान मौन धारण करके बैठे हैं. जब पूरा देश एक साथ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना और सरकार की सराहाना कर रहा है, यहां तक की विपक्ष भी सरकार के साथ है, लेकिन सलमान, शाहरुख और आमिर खान को ना जाने कौन सांप सुंग गया है. एक दिन से ज्यादा बीत गया, लेकिन अभी तक इनकी नींद नहीं टूटी. अब सोशल मीडिया पर खान्स को ट्रोल किया जा रहा है.
-
मनोरंजन08 May, 202509:26 AM'पाकिस्तान के खून से ज्यादा भारत के सिंदूर में आयरन है...', इंडिया की एयरस्ट्राइक पर बोले मनोज मुंतशिर
ऑपरेशन सिंदूर के बाद राइटर और संगीतकार मनोज मुंतशीर ने भी सेना की कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मनोज मुंतशिर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा कि देख लो बुज़दिल पड़ोसियों, हिंदुस्तानी सिंदूर में पाकिस्तानी ख़ून से ज़्यादा आयरन है. जय हिन्द, जय हिन्द की सेना.
-
मनोरंजन05 May, 202501:30 PMएजाज खान पर एक्ट्रेस ने लगाया रेप का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR!
एक्टर एजाज़ खान अब और बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. दरअसल एजाज़ खान के ख़िलाफ़ 4 मई को एक स्ट्रगल एक्ट्रेस ने शारीरिक शोषण का मामला दर्ज करवाया है. एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़ महिला ने आरोप लगाया है कि एजाज़ खान ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने के लिए बहाने उसके साथ शारीरिक शोषण कि
-
मनोरंजन05 May, 202508:17 AMRaid 2 Box Office Collection Day 4: Ajay Devgn की फिल्म ने चौथे दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी!
वहीं अब फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, फिल्म ने चौथे दिन ब़ॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अजय देवगन की रेड 2 ने चौथे दिन लगभग 21.50 करोड़ की कमाई की है. अजय की इस फिल्म ने चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई की है. इसी के साथ रेड 2 ने अपने पहले वीकेंड पर 72.81 करोड़ की कमाई कर ली है. उम्मीद थी कि वीकेंड पर ये फिल्म 70 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर लेगी और अब फिल्म ने ये कारनामा कर दिखाया है.