'मां चंडिका धुरा मंदिर' पिथौरागढ़ नगर से लगभग 10 किलोमीटर दूर, घने जंगलों और पहाड़ों के बीच स्थित है. स्थानीय पहाड़ी भाषा में 'धुरा' का अर्थ ऊंची चोटी होता है. पहाड़ी के गर्भ (गुफा) में स्थित होने के कारण इन्हें 'उड़ियार देवी' भी कहते हैं.
-
धर्म ज्ञान11 Sep, 202606:00 PMपिथौरागढ़ के मां चंडिका धुरा मंदिर में गूंजता है न्याय की देवी का जयकारा, जानें इसका पौराणिक रहस्य
-
धर्म ज्ञान10 Sep, 202611:50 AMमहासू देवता मंदिर: यहां मिलता है न्याय! जानिए हनोल के इस रहस्यमयी मंदिर की पूरी कहानी
उत्तराखंड के देहरादून जिले में टोंस नदी के पूर्वी तट पर हनोल गांव में स्थित प्रसिद्ध महासू देवता मंदिर भगवान शिव के एक रूप महासू देवता को समर्पित एक प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर है. 9वीं-10वीं शताब्दी में बने इस मंदिर का निर्माण पारंपरिक काठ-कुणी (लकड़ी और पत्थर के संलयन) और हूण स्थापत्य शैली में किया गया है. यह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित है.
-
राज्य09 Sep, 202606:49 PMनितिन नवीन के दौरे से गरमाई उत्तराखंड की सियासत, सीएम धामी बोले- कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिन राज्य में रहेंगे और इस दौरान कार्यकर्ताओं को उनसे संवाद का अवसर मिलेगा. नवीन का संदेश प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया जाएगा.
-
धर्म ज्ञान09 Sep, 202603:20 PMकहां है चमत्कारी सिद्ध नरसिंह मंदिर, यहां दर्शन से सारी मनोकामनाएं पूरी होतीं हैं, भक्तों के सभी कष्ट भी होते हैं दूर
भगवान नरसिंह की आराधना करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. यहां भगवान विष्णु के उग्र अवतार नरसिंह जी की शक्ति आज भी जागृत रूप में मौजूद है, जो अपने भक्तों की रक्षा के लिए तत्पर रहती हैं.
-
धर्म ज्ञान08 Sep, 202601:04 PMकहां है मां धारी देवी का चमत्कारी मंदिर, प्रार्थना करने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं मां काली
पहाड़ों और नदी से घिरा यह मंदिर न केवल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है बल्कि अपनी अनोखी मान्यताओं और पौराणिक इतिहास के कारण भी खास महत्व रखता है. मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मंदिर की भव्यता पर प्रकाश डाला है.
-
Advertisement
-
धर्म ज्ञान07 Sep, 202605:23 PMपश्चिम बंगाल से आकर गंगोलीहाट में बसीं मां काली, हाटकलिका मंदिर में रात में बिस्तर पर पड़ती हैं सिलवटें
स्कंद पुराण के मानस खंड के अनुसार, इस स्थान पर माता काली ने सुमैया नामक दैत्य का वध किया था। सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर की भव्यता पर प्रकाश डाला.
-
राज्य07 Sep, 202601:29 PMउत्तराखंड के युवाओं को धामी सरकार का तोहफा, आज लॉन्च होगी ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’
मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के साथ ही शिक्षा के प्रति उनकी रुचि और लगन को बढ़ावा दे रही है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है.
-
धर्म ज्ञान02 Sep, 202602:13 PM52 गढ़ों में से एक है पौड़ी का भैरव गढ़ी मंदिर, गोरखाओं को भी झेलनी पड़ी थी हार, यहां आने वाले भक्तों की हर मनोकामना होती है पूरी
'भैरव गढ़ी मंदिर' गढ़वाल के 52 गढ़ों (किलों) में से एक (लंगूर गढ़) माना जाता है. इतिहास के अनुसार, 18वीं शताब्दी के अंत (लगभग 1791) और 19वीं शताब्दी की शुरुआत में जब नेपाल के गोरखाओं ने गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों पर आक्रमण किया, तो उन्होंने इस सामरिक रूप से महत्वपूर्ण लंगूरगढ़ को जीतने के लिए लगभग दो वर्षों तक घेराबंदी की थी.
-
धर्म ज्ञान01 Sep, 202606:27 PMदो पहाड़ों के बीच बसा है बाबा नीम करौली का चमत्कारी धाम, लाखों भक्तों की है अटूट आस्था, नहीं लौटता यहां से कोई खाली हाथ
बाबा नीम करोली महाराज के दर से कभी कोई खाली हाथ नहीं लौटता और इसी विश्वास के साथ देश-विदेश से लाखों भक्त इस पावन धरा पर शीश नवाते हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर की भव्यता पर जोर दिया है.